सिंगरौली जिले में राजश्री की कालाबाजारी, बड़े कारोबारियों पर मनमानी का आरोप!
जिला सिंगरौली//// सिंगरौली जिले में इन दिनों गुटखा और पान मसाला की बढ़ती कीमतों को लेकर बाजार में हलचल तेज हो गई है। फुटकर दुकानदारों और उपभोक्ताओं का आरोप है कि बड़े होलसेल व्यापारी निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर माल बेच रहे हैं, जिससे पूरे जिले में कालाबाजारी की आशंका बढ़ गई है।
नाम न छापने की शर्त पर कई छोटे दुकानदारों ने बताया कि पिछले एक माह में प्रमुख ब्रांडों के दामों में अचानक भारी बढ़ोतरी की गई है। उनके अनुसार
राजश्री 40 रुपए पहले 60 रुपये में बेचा जा रहा है। राजश्री 10 रुपए पहले 20 रुपए में बेचा जा रहा है । राजश्री 20 रुपए पहले 40 रुपए में बेचा जा रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि होलसेल स्तर पर ही रेट बढ़ा दिए गए हैं, जिससे वे मजबूरी में अधिक कीमत पर ग्राहकों को सामान बेच रहे हैं। इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है और कई गांव में ग्राहकों में नाराजगी देखी जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, सिंगरौली जिले के कुछ बड़े होलसेलर मनमाने तरीके से रेट तय कर रहे हैं। सवाल यह उठ रहा है कि क्या इस बढ़ोतरी की जानकारी प्रशासन को है, और यदि है तो अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
स्थानीय व्यापारियों और उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि जल्द ही प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो बाजार में कालाबाजारी और तेज हो सकती है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।
सिंगरौली जिले के अफसर तो पहले से ही ठंडे चूल्हे बैठे हैं ।





