दिल चौंकाने वाला घटना सामने आई दो से अधिक लोगों की निर्मम हत्या

890

 

सिंगरौली,जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरा अतरवा गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गांव में दो से अधिक लोगों की निर्मम हत्या किए जाने की सूचना है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी फैल गई है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही जियावन थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

 

फिलहाल हत्या के कारणों का अज्ञात है। ग्रामीणों में भय का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के आसपास एकत्रित हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है

इसकी खुलासा कब तक पुलिस करती है आगे की अपडेट आपको हम जरूर देंगे हमारे चैनल से बने रहे