पीएम आवास योजना 2.0 के माध्यम से छूटे हितग्राहियो को दिया जायेगा आवास योजना का लाभः-सम्पतिया उईके

115

पीएम आवास दिवस पर प्रभारी मंत्री ने हितग्राहियो को कराया गृह प्रवेश

 

सिंगरौली 17 सितम्बर  जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके मंत्री मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने पीएम आवास दिवस शहरी अंगीकर योजना के तहत आवास योजना के हितग्राहियो को गृह प्रवेश कराया गया। वही आवास योजना 2.0 अंतर्गत पात्र हितग्राहियो का स्वीकृत पत्र का भी वितरण किया गया।

प्रभारी मंत्री श्री उईके के मुख्य अतिथि एवं राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, वन मण्डल अधिकारी अखिल बंसल, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह के गरिमायम उपस्थिति मे पीएम आवास दिवस का कार्यक्रम अटल सामुदयिक भवन बिलौजी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो द्वारा दीप प्रज्ववलन के साथ किया गया। तत्पश्चात नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के द्वारा उपस्थित अतिथियो का स्वागत करते हुये अंगीकर योजना के संबंध मे विस्तार से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके ने नव प्रवेशी हितग्राहियो को बधाई देते हुयें कहा कि प्रदेश सरकार पीएम आवास योजना के माध्यम से हर एक गरीब परिवार को पक्का छत देने के लिए प्रतिबंद्ध है। हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सकल्प है देश के हर गरीब के पास उसका खुद का पक्का माकान हो। उन्होने का की सरकार सकल्प सिद्धि की ओर अंग्रसर है पीएम आवास योजना 2.0 के माध्यम से हर एक पात्र हितग्राही को चिन्हित कर उन्हे आवास योजना के लाभ से लाभान्वित किया जायेगा। इसी के साथ अपूर्ण आवास को पूर्ण करना एवं आवास ऋण के लिए होम लोन मेले का आयोजन कर हितग्राहियो को लाभान्वित कराया जायेगा। उन्होने बीएलसी घटक के तहत 104 हितग्राहियो को स्वीकृत आदेश का वितरण किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद संतोष शाह, एसडीएम सिंगरौली सृजन बर्मा, नगर निगम के कार्यपालन यंत्री प्रदीप चड़ार, उपायुक्त आरपी बैस, सहायक आयुक्त एच.एम श्रीवास्तव, रूपाली द्विवेदी, सहायक यंत्री संतोष पाण्डेय सहित हितग्राही उपस्थित रहे।