नहाने गया युवक बंधी में डूबा, शव बंधी से बाहर नहीं निकलवाया जा सका पुलिस शव निकलवाने हेतु प्रयास करती रही

173

नहाने गया युवक बंधी में डूबा, शव बंधी से बाहर नहीं निकलवाया जा सका पुलिस शव निकलवाने हेतु प्रयास करती रही

 

म्योरपुर/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में बुधवार को बगडेवा बंधी में नहाने गया युवक साजू कनौजिया पुत्र ईश्वर कनौजिया (23) निवासी किरबिल अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा, देखते-देखते वह गहरे पानी में चला गया। मौके पर मौजूद एक दूसरा युवक उसे डूबते देखकर हल्ला मचाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आस-पास ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गयी।इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से युवक के शव को बंधी से निकलवाने का काफी प्रयास किया परन्तु उसका शव नही निकाला जा सका। समाचार लिखे जाने तक बंधी में डूबे युवक के शव का पता नही चल सका था। पुलिस शव को निकलवाने का पूरा प्रयास कर रही थी। बंधी के पास सैकड़ो लोगो की भीड़ इकट्ठी थी।