स्टेट हेड रामसेवक सैनी की खास रिपोर्ट
वाराणसी:पुलिस लाइन सभागार में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में पुलिस अधिकारियों व व्यापारियों की मीटिंग हुई। इसमें साइबर क्राइम और यातायात संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। व्यापारियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग कॉल, संदिग्ध लिंक और एपीके फाइल डाउनलोड के मामलों पर चर्चा हुई। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याएं बताईं।
पुलिस अधिकारियों ने विस्तार से बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग कॉल, संदिग्ध लिंक और एपीके फाइल डाउनलोड के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। इससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें। जागरुकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।
आईआईए वाराणसी चैप्टर चेयरमैन और समिति के कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने भी कहा कि मोबाइल में अज्ञात एप्लिकेशन या फाइल डाउनलोड न करें और साइबर सुरक्षा के प्रति सावधान रहें। यातायात समस्या पर उन्होंने कॉलोनियों में अवैध पार्किंग का मुद्दा उठाया। इस पर एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमन मिश्रा ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक में राजेश भाटिया, राजेंद्र गोयनका, प्रदीश कनोजिया और मंटू जलान समेत कई व्यापारियों ने शहर की समस्याएं रखीं। व्यापार समिति ने पुलिस कमिश्नर को एक पत्रक भी सौंपा, जिसमें चोरी की घटनाएं, बढ़ते साइबर अपराध, अव्यवस्थित यातायात, पार्किंग की कमी, चौराहों पर अतिक्रमण, गंगा आरती के समय ट्रैफिक नियंत्रण और नगर निगम-प्राधिकरण के बीच समन्वय जैसी समस्याओं का उल्लेख किया गया। पत्रक में इनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई।
बैठक में डीसीपी काशी गौरव बंसवाल, डीसीपी क्राइम सरवणन टी., एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमन मिश्रा, एसीपी डॉ. ईशान सोनी, एसीपी प्रज्ञा पाठक और एसीपी गौरव कुमार के साथ ही व्यापारियों की ओर से राजेंद्र गोयनका, प्रेम मिश्रा, अशोक जायसवाल, राजेश भाटिया, पंकज अग्रवाल, घनश्याम जायसवाल, रजनीश कन्नौजिया, सुरेश तुलस्यान, डॉ. अंजनी मिश्रा, राहुल मेहता, रामभजन अग्रहरि, मंटू जालान, सुजीत गुप्ता, राजीव गुप्ता, यू.आर. सिंह, प्रशांत अग्रवाल, राकेश शर्मा, कौशल तिवारी, राजन जायसवाल, देवांश चौबे, संजय सिंह, दीपक वासवानी, अनिल सेठ, शैलेश गुप्ता, प्रतीक शर्मा, गौरव जायसवाल, शिवम जायसवाल, सुशील मोहनानी, गणेश मिश्रा, सतीश बजाज, लालजी अग्रहरि, विजय मेहरोत्रा, स्मिता लोहिया, आभा साहू, वर्षा सेठ सहित अनेक उद्योगपति और व्यापारी
शामिल थे।।।





