विशेष अभियान विशेष अभियान8 सितंबर से सडक दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतु 22 सितंबर तक 15 दिवसीय चलाया जाएगा विशेष अभियान।
सिंगरौली,सडक दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतु पुलिस मुख्यालय के निर्देश के पालन में पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री के मार्गदर्शन में 08 सितंबर 2025 से 22 सितंबर 2025 तक यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जावेगा, अभियान के दौरान निम्न शीर्षों पर कार्यवाही की जावेगी।
1.बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाना।
2.बिना सीट बेल्ट का प्रयोग किए चार पहिया वाहन चलाना।
3.तेजगति से वाहन चलाना।
4.नाबालिग द्वारा वाहन चलाना।
5.वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग करना।
6.शराब पीकर वाहन चलाना।
7.गलत साइड से वाहन चलाना।
8.ओव्हर लोडिग यात्री/मॉल वाहनो पर कार्यवाही।
9.बिना लायेसंस वाहन चलाना।
10.बिना फिटनेस वाहन चलाना।
11.बिना परमिट वाहन चलाना।
उक्त सभी शीर्ष पर दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु समस्त थाना/चौकी क्षेत्र में अभियान चलाया जाकर कार्यवाही की जावेगी।





