तहसीलदार सरई एवं थाना सरई की संयुक्त छापामार कार्यवाही वैध दस्तावेज़ों के बिना अवैध रूप से विक्रय की जा रही यूरिया जप्त

808

तहसीलदार सरई एवं थाना सरई की संयुक्त छापामार कार्यवाही वैध दस्तावेज़ों के बिना अवैध रूप से विक्रय की जा रही यूरिया जप्त

 

सिंगरौली, सरई।

कलेक्टर सिंगरौली के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों पर रोकथाम हेतु तहसीलडार सरई एवं थाना सरई द्वारा संयुक्त रूप से छापामार कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी सरई को प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम ठरकथैला में दबिश दी गई, जहाँ हरिप्रसाद साहू अपने निजी मकान से बिना किसी वैध दस्तावेज़ एवं प्राधिकृत अनुमति के यूरिया का अवैध विक्रय कर रहा था।

 

छापे के दौरान मौके से कुल 22 बोरी यूरिया जप्त कर थाना सरई में सुपुर्द की गई। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही एवं जांच हेतु जिला कृषि अधिकारी को दूरभाष पर तत्काल सूचना प्रेषित कर दी गई है।

 

प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी द्वारा अपने निज निवास पर अवैध रूप से यूरिया संग्रहित कर किसानों को बेचा जा रहा था, जो विधि विरुद्ध एवं खाद नियंत्रण आदेश का उल्लंघन है।

 

इस संयुक्त कार्यवाही में तहसीलदार सरई श्री चंद्रशेखर मिश्रा, उप निरीक्षक सूरज सिंह, सहायक उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह भदोरिया, आरक्षक रिंकू सिंह, प्रधान आरक्षक अनुराग मिश्रा, आरक्षक शिवम पाटकर, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत शाहू की सक्रिय भूमिका रही।

 

इस कार्यवाही से क्षेत्र में खाद माफियाओं में भगदड़ का वातावरण निर्मित हो गया है। प्रशासन ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।