समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक हुई संपन्न। बैठक में संविधान व लोकतंत्र के मुद्दे पर सरकार को घेरा।
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जिला स्तरीय मासिक बैठक लोहिया ट्रस्ट मिर्जापुर में स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री गुलाब चंद्र यादव उर्फ मुन्नी ने किया।
दिनांक 2 सितंबर 2000 26 को लोहिया ट्रस्ट मिर्जापुर में स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय मिर्ज़ापुर में सपा की मासिक बैठक पूर्व राज्य मंत्री गुलाबचंद यादव की अध्यक्षता में संपन्न की गई, जिसमें बेरोजगारी, महंगाई, पढ़ाई लिखाई, दवाई, किसने की लिए खाद बीज इत्यादि समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। समाजवादी पार्टी की बैठक में संविधान एवं लोकतंत्र के मुद्दे पर वर्तमान सरकार घेरा। वहीं पर बैठक में बाढ़ पीड़ित किसानों को राहत एवं सहयोग पर भी चर्चा की गई। जैसा कि जनपद में भारी बरसात का अल्टीमेटम मौसम विभाग में 6 सितंबर 2026 तक दिया है जिसको देखते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनपद वासियों से अपील किया कि अपने-अपने घरों में सुरक्षित रहें और आसपास ही रहकर अपने कार्य को करें अनावश्यक कार्य के लिए बाहर न निकले सही जनपद वासियो का सहयोग करने का संकल्प लिया। इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री आदर्श यादव ने किया, बैठक में जनपद के कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।





