सिंगरौली
सिंगरौली । खुटार करहिया चौराहा में शव रखकर किए गए चक्का जाम के कारण आम राहगीरों एवं वाहन चालकों को करीब 05 घंटे तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य सड़क एवं चौराहे पर मार्ग अवरुद्ध होने से चारों ओर से आने-जाने वाले लोगों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा।
चक्का जाम के दौरान सड़क पर ईंट-पत्थर एवं लकड़ी रखकर मार्ग अवरुद्ध किया गया तथा राहगीरों और वाहनों को आगे जाने से रोका गया। इसके चलते आमजन अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके और सड़क पर आवागमन बाधित होने से लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को कई बार समझाइश देकर चक्का जाम समाप्त करने का प्रयास किया गया, किंतु उनके द्वारा प्रदर्शन जारी रखा गया और आवागमन बाधित किया गया।
घटना के संबंध में अपराध क्रमांक 0235/2026, धारा 189(2), 190, 191(2), 192, 126(2), 296(बी), 351(3) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन के सुगम आवागमन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, सार्वजनिक मार्ग बाधित करने एवं आम राहगीरों को परेशान करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।





