कंचन ज्वेलर्स डकैती कांड का 6 घंटे में पर्दाफाश, अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
समीम बेग / बेलाल अहमद की रिपोर्ट
सिंगरौली के जयंत स्थित कंचन ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने महज 6 घंटे के अंदर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, घटना शाम करीब 5:50 बजे हुई। हथियारों से लैस बदमाशों ने दुकान में घुसकर कर्मचारियों को धमकाया और सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान दुकान के संचालक और कर्मचारी घायल भी हुए।
सूचना मिलते ही सिंगरौली पुलिस ने आसपास के जिलों और पड़ोसी राज्यों की पुलिस टीमों को अलर्ट किया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की गई।
पुलिस के मुताबिक पीछा करने के दौरान दो संदिग्ध पकड़े गए, जिन्हें चोट लगने पर जयंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ के बाद रोशन कुमार, लकी कुमार पासवान और अनुराग कुमार चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया गया है।
बरामदगी
200.7 ग्राम सोने के जेवरात
205.410 ग्राम चांदी के जेवरात
₹1,04,200 नकद
घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल
1 पिस्टल और 2 कट्टे
घायल/मजरूब से छीना गया वीवो कंपनी का मोबाइल फोन
पुलिस के अनुसार, मामले में एक अन्य आरोपी रोशन कुमार को भी पकड़ा गया है, जो घटना के दौरान गोलीबारी में घायल हुआ था। पुलिस का कहना है कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग राज्यों में टीमें भेजी गई हैं।
सिंगरौली पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब पूरे डकैती कांड में शामिल बाकी आरोपियों और लूटे गए माल की बरामदगी पर पुलिस की जांच जारी है।




