अपने पत्नी के हत्या करने वाले पति आरोपी को सरई पुलिस ने 6 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार 

820

 

अपने पत्नी के हत्या करने वाले पति आरोपी को सरई पुलिस ने 6 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार 

 

 

 

जिला सिंगरौली। थाना सरई क्षेत्र के छिरहट मोहल्ले में घरेलू विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी पर लाठी से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को घटना के करीब छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

05/09/2026 की रात में मीना पनिका पिता श्री रामलाल पनिका उम्र 16 वर्ष सरई थाना सरई में अपने परिजन के साथ थाना उपस्थित आकर सूचना दी कि दिनांक 05/09/2026 की रात करीबन 8 बजे हम लोग अपने घर के अंदर दरवाजा बंद करके सोने जा रहे थे उसी समय पिता रामलाल पनिका आया और लाठी से दरवाजे को जोर जोर से पीटने लगा, कहने लगा कि मेरा लड़का कहां है। मेरे लड़के को मुझे लाकर दो। तब मीना की मां लीलावती पनिका ने दरवाजा खोलकर बोली कि लड़का कहां से दूं लड़के की तो मृत्यु हो गई है। इसी बात पर रामलाल पनिका हाथ में लिये लाठी से लीलावती पनिका को जान से मार देने की नियत से सिर में मारा तो उसका सिर फट गया खून बहने लगा। वह जमीन पर गिर गई, गिरने के बाद भी रामलाल पनिका, लीलावती को लाठी से कई बार मारा जिससे लीलावती बेहोश हो गई, लीलावती को प्राईवेट वाहन व्यवस्था कर सरई अस्पताल लाये । सरई अस्पताल पहुंचते ही लीलावती पनिका की मृत्यु हो गई। जिस पर आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया। अपनी पत्नी को बेरहमी से मारने के पश्चात भी लठ्ठ को अपने हाथों मे लेकर लहरा रहा था काफी आक्रोषित था जिससे आस पास के लोग भयभीत थे कोई पास नही जा पा रहा था, पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर सूझबूझ और विवेकपूर्ण तरीके से सर्वप्रथम घायल लीलावती पनिका को अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी की बुजुर्ग मां बुटली पनिका और नाबालिग बेटी मीना को सुरक्षित निकाल गया। आरोपी को शांत कराया जाकर अभिरक्षा मे लिया गया। आरोपी को जेल दाखिल कराया गया।

 

सराहनीय भूमिकाः– पुलिस थाना सरई की टीम में उक्त कार्यवाही में निरी. प्रहलाद सिंह मर्सकोले, स.उ.नि. बबन सिंह, आर. 40 अशोक यादव, 23 वेदप्रकाश तिवारी, 375 शिवललन वैश्य, 661 मयंक हिरवाने, म. आर. 359 वर्षा पाण्डेय, 508 मधू दांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।