एस एस रंजन स्टोन प्लांट में बड़ा हादसा, 4-5 मजदूरों की दबकर मौत की खबर, शव लेकर भागे कर्मचारी, मौके पर पहुंचे SDM
थाना अहरौरा क्षेत्र के भगौती देईं स्थित एस एस रंजन स्टोन क्रेशर प्लांट पर आज बड़ा हादसा होने की खबर से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार प्लांट पर लगभग 4 से 5 लोगों की दबकर मौत बताई जा रही है, हालांकि अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ब्लास्टिंग के दौरान हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि प्लांट पर ब्लास्टिंग का कार्य चल रहा था, तभी अचानक मलबा धसक गया और लगभग 4 से 5 मजदूर उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई।
शव लेकर भागे कर्मचारी
सबसे बड़ा आरोप ये लग रहा है कि हादसे के तुरंत बाद प्लांट के कर्मचारियों ने शवों को लेकर मौके से भाग गए ताकि घटना को छुपाया जा सके।
मौके पर प्रशासन
सूचना मिलते ही चुनार SDM अनेग सिंह बघेल, अहरौरा थाना प्रभारी अजय मिश्रा, चुनार तहसीलदार सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और जांच में जुट गया है। अधिकारियों ने प्लांट को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं पोकलेन मशीन द्वारा शवों को निकाला गया
फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि शव बरामद होने के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट होगी। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और बड़ी संख्या में लोग प्लांट के बाहर जुटे हैं।





