हाईवा का गर्म में टायर खोलने के दौरान टायर फटने से चालक की मौत, CCTV फुटेज आया सामने
सिंगरौली, 14 सितंबर 2026।बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पचौर में रविवार रात करीब 10 बजे हाईवा का टायर खोलते समय अचानक तेज धमाके के साथ टायर फट गया। हादसे में ग्राम पचौर निवासी अनिल कुमार साहू, पिता कृपानाथ साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि हादसे में उनका एक पैर भी अलग हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना में एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी जानकारी है। हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है।
परिवार में छाया मातम।
मिली जानकारी के अनुसार कोल परिवहन में लगा था हवाई वाहन पंचर होने के बाद रिपेयर का काम कराया जा रहा था जबकि टायर गर्म था मलिक के द्वारा जबरन बोला गया कि जल्द बनवाओ ऐसा जानकारी आ रही है सामने।






