सिंगरौली: पांच वर्षीय मासूम ने गलती से पी कीटनाशक दवा, जिला अस्पताल में भर्ती

128

 

खटखरिया गांव में अमर सिंह के पांच वर्षीय पुत्र अयांश सिंह ने घर में रखी कीटनाशक दवा अनजाने में पी ली। बताया जा रहा है कि बच्चा डंडे की मदद से दीवार पर टंगी दवा नीचे उतारने के बाद उसे पी गया।

 

घटना के बाद परिजन तत्काल बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है। फिलहाल बच्चे की हालत में सुधार नहीं होने की जानकारी सामने आई है।

 

ईश्वर मासूम के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।