निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की हुई मौत पीड़ित परिजनो ने अस्पताल पर आरोप लगाया।

14

निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की हुई मौत पीड़ित परिजनो ने अस्पताल पर आरोप लगाया।

 

रोहनिया/वाराणसी। खनाव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान सुरेन्द्र राजभर अपनी माता दुर्गावती देवी 83 को अवलेशपुर मे एक निजी अस्पताल मे चार दिन पहले भर्ती कराया था। परिवार के रविन्द्र राजभर ने बताया कि आज सुबह सांस लेने मे परेशानी हो रही थी।तो नर्स से उन्होंने आक्सीजन हटाने के लिये कहा तो उसने उनके हाथ पैर को बाध दिया इसी दौरान उनकी मौत हो गयी। अचानक हुयी मौत से परिजनो ने इलाज मे लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल मे हंगामा करने लगे उनका कहना था कि लापरवाही से हमारे मरीज की मौत हो गयी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर कर शांत कराया परिजन शव लेकर चले गये। वही अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज कि हालत कि जानकारी प्रतिदिन परिजनो को दिया जा रहा था आज कार्डियक अरेस्ट से मरीज की मौत हो गयी है इलाज मे किसी तरह की लापरवाही नही किया गया है उनका आरोप निराधार है।