कई समस्याओं के समाधान हेतु विभागीय अधिकारियों को कराया गया अवगत।
सिटी टू विलेज समाचार जुड़नेक लिए संपर्क करें 9826111171
मिर्जापुर। आज दिनांक सितम्बर 2026 को विकास भवन के सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व माह के किसान दिवस के कार्य वृत्ति को उप कृषि निदेशक विकेश पटेल जी द्वारा पढ़कर सुनाया गया जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने की जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी के साथ सिंचाई विभाग, बिजली विभाग, पीडब्ल्यूडी, सहकारिता, पशुपालन, चिकित्सा, वन विभाग, चकबंदी व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे जिसमें निम्न समस्याओं को रखा।
गंगा के बाढ़ से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है उसका आकलन कराकर प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ क्षतिपूर्ति और मुआवजा दिलाया जाय। बाढ़ और बरसात तथा बांधों का पानी खोलने से नहर की पटरी और सड़क क्षतिग्रस्त हो गया है उसकी मरम्मत और निर्माण कराया जाए। साधन सहकारी समिति ओडी का बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गया है उसका नया निर्माण कराया जाए। हुसैनपुर बियर डाक बंगला से पौनी बैरियर तक भागवत ब्रांच नहर की सर्विस पटरी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है निर्माण कराया जाए।चुनार तहसील अंतर्गत कुंडाडीह जादवपुर मार्ग पर डीएफसीसीआईएल द्वारा निर्मित अंडरग्राउंड पुल के नीचे पानी भरा होने से आने जाने में परेशानी हो रहा है पानी निकासी की समुचित व्यवस्था कराया जाए।चुनार तहसील अंतर्गत वाराणसी शक्ति नगर मार्ग से निकली मदनपुर संपर्क मार्ग पर सड़क के किनारे किनारे पटरी पर गोबर , ईट, पत्थर, सीढ़ी बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर व स्कूल बस अन्य गाड़ियों को निकलने में काफी परेशानी होती है पटरी को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए, पटरी को दुरुस्त किया।
पूर्व में अधिशासी अभियंता प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग मिर्जापुर को प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
साधन सहकारी समिति विशेषरपुर (बरईपुर)में किसानों को पानी पीने की कोई व्यवस्था नहीं है, पूर्व में समिति के सामने एक पुराना कुआं था जो सड़क निर्माण के समय चौड़ीकरण के दरमियान अधिग्रहण हो गया। वहां पर एक हैंडपंप जनहित मे लगवाया जाय। जनपद के जमालपुर ब्लाक अंतर्गत चौकिया , ओडी और अन्य समिति , पर किसानों का गेहूं खरीदा गया विभाग की उदासीनता के कारण उठान न होने से खुले मैदान मे गेहूं सड़ रहा हैं,। गेहूं रखने का उचित प्रबंध किया जाए। जनपद की समस्त नहरों में इस समय घास, पूस और सेवार काफी उग गए हैं,जिससे पानी टेल तक पहुंचना मुश्किल लग रहा है,हेड से टेल तक साफ सफाई व टूटी नहरों और पटरियों का मरम्मत कराया जाए। चुनार तहसील अंतर्गत ग्राम गोरखपुर माफी में बाबू नंदन पटेल के मकान से केदार पाल के गेट तक गांव के मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत द्वारा सड़क के बीचो-बीच 10 माह पूर्व अंडरग्राउंड नाली बना , परन्तु क्षतिग्रस्त सड़क और खुले चैंबर में आए दिन लोग नाली में गिर जाते हैं, चारपहिया वाहन, साइकिल, मोटरसाइकिल , व पैदल चलना दूभर हो गया हैं,सड़क का निर्माण कराया जाए। विद्युत विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में दिन-रात कटौती की जा रही है कटौती बंद कर निर्बाध रूप से बिजली दिया जाए। भागवत राजबाहा से निकली बेलवारी माइनर में मिल्कीपुर जगन्नाथपुर मे डा बी के सिंह के खेत के पास नहर का तटबंध टूट गया है, मरम्मत कराया जाय। मुगलसराय राजवाहा शर्मा रोड पुल के नीचे ठोकर लगा देने से भाईपुर फीडर फुल पनसेल के साथ चलेगा,नहीं तो आगे किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 7 पर नरायनपुर पुलिस चौकी से शेरपुर तक सड़क पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं निर्माण कराया जाए।सिंचाई खंड चुनार अंतर्गत वाराणसी शक्ति नगर मार्ग के किनारे भागवत ब्रांच नहर से निकली कुलावा नंबर 4 की नाली बंद पड़ा है , कुदारन, घाटमपुर बरबकपुर गेट तक की सिंचाई होती है उसकी सफाई कराया जाए। पशुओं का बीमा पिछले माह से बंद हैं चालू किया जाय । धान खरीद का रजिस्ट्रेशन कब से होगा ? पीसीएफ, खाद्य विपणन और एफसीआइ के सेंटर पर ख़रीद ठीक होती हैं प्राथमिकता दिया जाए। विनाशकारी विन्ध एक्सप्रेसवे जनहित में नहीं हैं रद्द किया जाए।
इस किसान दिवस बैठक में प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह किसान, मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह,जिला अध्यक्ष कंचन सिंह फौजी,जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह,जिला उपाध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह,सुखनंदन दुबे ,मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह,जिला सचिव , बृजराज सिंह राजू, राम महाल सिंह,युवा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह,उपाध्यक्ष रतन लाल चौरसिया,तहसील अध्यक्ष लालगंज ओम प्रकाश सिंह, तहसील अध्यक्ष सदर श्यामलाल मौर्या , राम शिरोमणि यादव,कमलेश मिश्रा,राम अनन्त सिंह, रामबृक्ष सिंह, त्रिवेणी पांडे, और अन्य लोग उपस्थित रहे।




