पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय परशुरामपुर में मनाया गया योग दिवस।

16

पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय परशुरामपुर में मनाया गया योग दिवस

 

नरायनपुर/मिर्जापुर। 12 वें योग दिवस के अवसर पर पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय परशुरामपुर में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सुभाष प्रसाद के नेतृत्व में योग दिवस मनाया गया। आगे आपको बता दे कि इससे विश्व योग दिवस के शुभ अवसर पर प्रातः 6:30 बजे विद्यालय प्रांगण में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, उपाध्यक्ष अनीता देवी, सहायक अध्यापक वंदना सिंह, रीता देवी, भारत लाल, अमरेश कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार यादव, रविंद्र दत्त भारती आदि लोग एवं विद्यालय कुछ बच्चों ने आयोजन में भाग लेकर योग आसन से होने वाले फायदे को जाना, सिखा और योगासन भी किए। इस अवसर पर विद्यालय के सहायक अध्यापक आशीष कुमार सिंह ने आयोजन में उपस्थित लोगों से योगासन कराया और सिखाया तथा योगासन से होने वाले लाभ और उसकी विशेषताओं को विस्तार चर्चा करते हुए बताया कि योग आसान भारत देश की एक प्राचीन पद्धति है जो लोगों को स्वस्थ एवं निरोगी बनाता है। यह शरीर ही नहीं आत्मा एवं मन को भी स्वस्थ रखता है। दिनभर आपके शरीर में ऊर्जा का संचार करता रहता जिससे आपको थकावट महसूस नहीं होता। इसी पद्धति को अपना कर ऋषि – मुनि सैकड़ों वर्षों तक दीर्घायु जीवन जीते रहे। प्रत्येक व्यक्ति को प्रति दिन योग आसन करना चाहिए।