अखिलेश छुप-छुपकर मुंबई क्यों जा रहे, यूपी के सांसदों को कौन देखेगा
सपा प्रमुख पर हमलावर हुए कैबिनेट मंत्री, X पर साधा निशाना
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर शनिवार को एक बार फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमलावर नजर आए। उन्होंने X पर लिखा, “अखिलेश बाबू छुप-छुपकर मुंबई क्यों जा रहे हैं? अरे, वहाँ तो केवल दो ही विधायक हैं। वे टूट भी जाएंगे तो कोई दिक्कत नहीं होगी। यहां जो लोग भागने की तैयारी में हैं, उन्हें कौन देखेगा? माननीय सत्र शुरू होने से पहले अपने सांसदों को कर्नाटक के जिस रिसॉर्ट में ले जाना चाहते हैं, वह भी नहीं हो पाएगा। राजभर ने आगे लिखा, “जैसा मैंने पहले भी कहा है, सपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।”
कहा था-सपा से बगावत बागी बलिया का लाल ही करेगा
इससे पहले राजभर ने कहा था कि सपा से बगावत तो ‘बागी बलिया’ का लाल ही करेगा। उनका इशारा बलिया से सपा सांसद सनातन पांडेय की ओर था। हालांकि, सनातन पांडेय ने राजभर के इस दाबे को खारिज कर दिया था। खारिज कर दिया था। दरअसल, महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के संस्थापक शरद पवार की नातिन रेवती सुले और भाजपा नेता अरुण लखानी के बेटे सारंग लखानी शनिवार को विवाल बंधन में बंधने जा रहे हैं। चर्चा है कि इसी समारोह में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव का मुंबई कार्यक्रम है।




