सिंगरौली में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन, बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता
सिंगरौली (मध्य प्रदेश)। जिले में कथित लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण एवं अवैध नशाखोरी की बढ़ती घटनाओं के विरोध में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने इन मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले में सामाजिक समरसता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है। संगठन ने अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने तथा युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा.





