जनहित शंकर पार्टी उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में सरदार पटेल एकता रथ मिर्जापुर के मड़िहान में निकल गई “न्याय यात्रा” ।
मिर्जापुर के मड़िहान विधानसभा में जे.एस.पी. के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर आर एस पटेल एवं मड़िहान प्रभारी टिंकू बाबा ने भरी हुंकार।
मड़िहान/मिर्जापुर। डॉ0 आर एस पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष जनहित संकल्प पार्टी के दिशा निर्देशन में सरदार पटेल एकता रथ ‘न्याय यात्रा’ 12 जून से लगातार प्रदेश व्यापी रूप से निकाला जा रहा है। इस यात्रा के माध्यम से देश व प्रदेश में संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, महिलाओं की भागीदारी, रोजगार की व्यस्था, बढ़ते अपराध व अन्याय एवं अत्याचार पर पूर्ण विराम लगाने हेतु विभिन्न जनपदों में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 24 जून, दिन बुद्धवार को चुनार विधान सभा प्रभारी महेंद्र सिंह पटेल मुन्ना मैनेजर के नेतृत्व में पटेल तिराहा नरायनपुर स्थित पटेल प्रतिमा से सुबह के 9:00 बजे हजारों युवाओं, महिलाओं, चार चक्का, मोटर साइकिल, ऑटो रिक्शा के साथ विशाल न्याय यात्रा निकला गया।
आगे आपको बता दे कि आज दिनांक 27 जून 2026 को जनपद मिर्जापुर के मड़िहान विधानसभा में दूसरी न्याय यात्रा निकाली गई।
यह यात्रा राजगढ़ सब्जी मंडी से मड़िहान तहसील तक निकाली गई। इस यात्रा को जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल ने न्याय यात्रा वैन पर पटेल मूर्ति के ऊपर माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही साथ मड़िहान विधानसभा के प्रभारी टिंकू बाबा चुनार विधानसभा के प्रभारी महेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना मैनेजर जिला अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। तत्पश्चात डॉ0 आर एस पटेल ने सरदार पटेल एकता रथ ‘न्याय यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस यात्रा में सरदार सेना के संस्थापक व जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 आर एस पटेल ने स्वयं भाग लेकर युवाओं एवं कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाकर कार्यक्रम पर सफल बनाने का काम किया।
यह “न्याय यात्रा” राजगढ़ से ददरा, लूसा, होते हुए मड़िहान तहसील पहुंची। जहां डॉ0 आर एस पटेल ने न्याय यात्रा में शामिल समस्त क्रांतिकारी साथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। न्याय यात्रा में उपस्थित लोगों को डॉ0 पटेल ने अपने क्रांतिकारी उद्बोधन से संबोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश में व्याप्त अराजकता, अन्याय, अत्याचार पर तत्काल लगाम लगाया जाय व महिलाओं का प्रतिनिधित्व विधान सभा एवं संसद सभा में आबादी के आधार 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित किया जाय। पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए विशेष कोटा निर्धारित किया जाय। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार अपनी जाती जनगणना के वादे के मुताबिक अविलंब जाती जनगणना कराकर सभी वर्गों को वर्गीकरण के आधार पर आरक्षण की व्यस्था सुनिश्चित करें तथा एक देश एक शिक्षा के फॉर्मूले के तहत समान शिक्षा, मुफ्त शिक्षा का न्याय लागू करें। डॉ0 पटेल ने कहा देश व प्रदेश के विभिन्न संस्थाओं में शिक्षारत छात्र – छात्राओं के लिए समान कानून, यू जी सी इक्विटी रेगुलेशन 2026 तत्काल लागू किया जाय जिससे विभिन्न संस्थाओं में पिछड़े व दलित विद्यार्थियों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार को तत्काल रोक जा सके।
अन्यथा की स्थिति में डॉ0 पटेल ने अपने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि अगर हमारी मागों पर सरकार गंभीरता पूर्वक विचार कर तत्काल न्याय की दिशा में कदम नहीं उठाती है तो गाँव – गाँव जन क्रांति के माध्यम से एक बड़ा जन आंदोलन करने के लिए तैयार रहेंगे। आगे बढ़ते हुए कहा कि नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में संलिप्त अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही करते हुए भविष्य में परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो, इसके लिए तत्काल पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। आगे कहा कि अब समय आ गया है जब जनता के अधिकारों और न्याय की लड़ाई को गाँव – गाँव पहुंचाया जाय।
कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि न्याय यात्रा को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए पूरी ताकत झोंक दें। हमारा उद्देश्य ” आधी आबादी को चाहिए पूरा अधिकार, हर घर नौकरी, हर हाथों को रोजगार ”
आगे आपको बता दे कि मड़िहान बाजार से तहसील तक हजारों समर्थकों के साथ पदयात्रा करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित पांच सूत्री मांग हेतु ज्ञापन उपजिलाधिकारी मड़िहान थाना दिवस के कारण व्यस्त थे, जिसको देखते हुए जनहित संकल्प पार्टी एवं सरदार सेना के हजारों समर्थकों ने जयकारा संबोधन करते हुए उप जिलाधिकारी मड़िहान का आवाहन करने लगे। तुरंत भीड़ को काबू करने के लिए उजाला अधिकारी के आदेशानुसार तहसीलदार के हाथों में ज्ञापन दिया गया
इस बीच आम लोगों में यह चर्चा रहा कि जनहित संकल्प पार्टी की इस न्याय यात्रा के समर्थन में उमड़ते विशाल जन शैलाब को देखकर अन्य राजनीतिक पार्टियों की नींद हराम होने लगी है।
न्याय यात्रा के दौरान लगातार आर एस पटेल जिंदाबाद, मुन्ना मैनेजर जिंदाबाद, जनहित संकल्प पार्टी जिंदाबाद, सरदार सेना जिंदा बाद का नारा लगाता रहा।
इस मौके पर न्याय यात्रा में जनहित संकल्प पार्टी व सामाजिक संगठन सरदार सेना के हजारों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।





