सरई पुलिस व्दारा अवैध शराब बेचने वालों पर की गई कार्यवाही

296

सरई पुलिस व्दारा अवैध शराब बेचने वालों पर की गई कार्यवाही

 

 

जिला सिंगरौली पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष खत्री (भा०५(से०) के द्वारा अवैध शराब माफिया के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश प्राप्त होने पर अ०प०अ० सिंगरौली श्री सर्वप्रिय सिन्हा व अ०अ०पु० देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक जितेन्द्र सिंह भदौरिया थाना प्रभारी सरई के नेतृत्व में थाना सरई पुलिस टीम द्वारा अवैध रूप से शराब विक्री करने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही। चार पेटी देशी प्लेन मदिरा शराब व 03 पेटी देशी लाल मशाला शराब कुल 63 लीटर अबैध शराब कीमती 31000/- रुपये एवं 01 नग कार कीमती 2,00,000/-रुपये मुखबिर सूचना हुआ कि ग्राम वरका तरफ से दो व्यक्ति एक स्लेटी रंग की कार में अबैध शराब लेकर बरका तिराहा तरफ आ रहे है मुखविर सूचना पर मय हमराही स्टाफ व राहगीर गवाहान को साथ लेकर मुखविर के बताए स्थल की तस्दीक करने रवाना हुआ जो ग्राम बरका तिराहा में एक स्लेटी कलर की कार आते हे दिखाई दी जिसे रोककर उसमे बैठे व्यक्तियो से नाम पता पूछा जो अपना अपना नाम बच्चालाल बेश्य पिता दयाराम बैश्य उम्र 30 वर्ष एवं नविन बैश्य पिता जयकरन बैश्य उम्र 24 वर्ष दोनो निवासी ग्राम गन्नई चौकी बरका थाना सरई जिला सिंगरौली के होना बताये जिसकी कार को चेक किय गया जो कार में 04 कार्टूनों में अबैध देशी प्लेन शराब एवं 03 कार्टून में देशी लाल मशाला शराब पाई गयी जो आरोपीगणो के कब्जे से उक्त शराब व एक कार क्र. DL 3C CC 0790 जम की गई। व आरोपीगणो का कृत्त्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के दण्डनीय पाये जाने से आरोपीगणो को गिरफ्तार कर जे आर पर माननीय न्यायालय पेश किय गया है जहा से आरोपीगणो को जेल भेज दिया गया है व अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

 

 

 सराहनीय भूमिका

निरी जितेन्द्र सिंह, उनि सूरज सिंह, सउनि उपेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रआर, राम निरजन वैश्य, प्रआर लक्ष्मीकांत साहू, प्रआर अनुराग मिश्रा, रिन्कू धाकड, आर. शिवम पाटकर, आर. कपिल बंसल, आर. संतोष राठौर, आर. अशोक यादव, आर अबध गोयल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।