सम्पत्ति कर जमा नही करने वाले बड़े बकायादारो के विरूद्ध करे कुर्की की कर्रवाहीः-रानी अग्रवाल
सिंगरौली 9 मार्च 2026/नगर पालिक निगम सिंगरौली की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल में राजस्व अधिकारियो कर्मचारियों की बैठक आयोजित कर सम्पत्ति कर वसूली की वार्डवार समीक्षा की। महापौर श्रीमती अग्रवाल ने कहा की सभी वार्ड प्रभारी अपने अपने वार्डो के सभी बकायादारो से सम्पर्क कर उन्हे सम्पत्ति कर जमा करने के लिए नोटिस जारी करे। उन्होने कहा कि ऐसे बड़े बकायेदार जिनके द्वारा बार बार नोटिस जारी करने के बावजूद भी अपना सम्पत्ति कर जमा नही किया जाता उनके विरूद्ध कुर्की कार्रवाही प्रस्तावित करे।
महापौर श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि सम्पत्ति कर जमा कराने हेतु वार्ड प्रभारी अपने अपने वार्डो के पार्षदो का भी सहयोग ले। बैठक में महापौर को अवगत कराया गया कि मोरवा में जोन दुकानदारो के द्वारा सम्पत्ति कर जमा नही किया जा रहा है। दुकानदारो द्वारा कहा जा रहा है कि हमारे सम्पत्तियो को एनसीएल द्वारा अधिग्रहण कर लिया गया। जिस पर महापौर द्वारा निर्देश दिया गया कि जिन दुकानदारो के द्वारा अपना सम्पत्ति कर जमा नही किया जा रहा है उनके दुकान आवंटन को रद्द करने की कार्रवाही की जाये। महापौर ने कहा कि सम्पत्तिकर निगम के आय का मुख्य स्श्रोत है सभी वार्ड प्रभारी पूरे उत्साह के साथ अपने अपने वार्डो में वसूली करना सुनिश्चित करे। उन्होने नगर वासियो से आग्रह किया कि सभी नागरिक निगम द्वारा अधिरोपित करो का भुगतान करे। महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा अधिरोपित करो का भुगतान करने पर वार्डो में मूलभूत सुविधाए उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है। इसलिए मेरा सभी से अनुरोध है कि सम्मानित शहरी होने के नाते सभी नागरिको अपने करो का समय पर भुगतान करे नगर निगम का सहयोग करे। बैठक के दौरान नगर निगम डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस, स्वास्थ्य अधिकारी बी.जी चतुर्वेदी , प्रभारी अधिकारी नवजीवन विहार रण बहादुर सिंह,प्रभारी अधिकारी बैढ़न जोन लाल कुमार सिंह सहित समस्त वार्ड प्रभारी उपस्थित रहे।





