चापाकल की बनवायी में डकारें लाखों फिर भी नहीं भर पेट और करते रहे गोलमाल 

63

चापाकल की बनवायी में डकारें लाखों फिर भी नहीं भर पेट और करते रहे गोलमाल  घटिहटा ग्राम सभा में विकास कार्य की हो सकती है बड़ी जांच 

संपादक विवेक कुमार पाण्डेय 6264145214

घटिहटा। चोपन- सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के विकासखंड चोपन में के घटियता ग्राम सभा अंतर्गत बड़े पैमाने पर विकास कार्य में भ्रष्टाचार दिखाया गया है चंद लोगों को लाभ पहुंचाने व स्वयं को लाभ पहुंचाने के लिए ग्राम प्रधान स्वयं विकास योजना लागू कर चुके हैं।लगभग इन5 वर्षों से स्वयं विकास योजना पर ग्राम प्रधान मुस्तैद है एवं साथ ही ग्राम सचिव का पूरा सहयोग प्राप्त है इसी कारण समस्त जांच करता अधिकारीगण भी स्वयं विकास योजना का पूरा लाभ ले रहे हैं यही कारण है कि सरकारी योजनाएं गांव तक पहुंचते पहुंचते स्वयं विकास योजनाओं में तब्दील हो जाती है और सरकारी धन का बंदरबाट कर लिया जाता है इसी कारण गरीब एवं असहाय ग्राम वासी उनकी मूलभूत सुविधाओं का कुछ अंश ही पा पाते हैं शेष स्वयं विकास योजनाओं पर खर्च हो जाते हैं। इस प्रकार ग्राम सभा घटिहटा मैं कार्यों की जांच के लिए महालपुर निवासी सिरोही तिवारी ने कई आवेदन दिए हैं और संबंधित जांच करता अधिकारियों ने 15 नवंबर के बाद कार्रवाई के लिए आस्वस्थ किया हैं उन जांच अधिकारियों में जब भी कोई ईमानदार अधिकारी आएगा तो दंडात्मक कार्रवाई है देखना यह है कि घटिहटा ग्राम सभा की किस्मत कब बदलेगी।