विधानसभा देवसर में सघन एस आई आर का कार्य जारी
सिंगरौली जिले के भारत निर्वाचन आयोग के तत्वाधान में देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। विधानसभा 81 देवसर क्षेत्र मैं आज रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री एके सिंह और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी चन्द्र शेखर मिश्रा तहसीलदार सरई द्वारा आज मतदान केंद्र देवसर, गननई, सरई, बरका, पुरैल, हटटा, समुद, भिखाझरिया, गजराबहरा, बकहुल, जमगाड़ी, खड़ीटोला एवं अन्य मतदान केदो का लगातार भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान ग्रामीण जनों को गणना प्रपत्र जो प्रदाय किए गए थे उनका एकत्रीकरण किया गया तथा डिजिटाइजेशन की कार्यवाही की गई। तहसीलदार सरई द्वारा सभी से अपील की गई की आपके घर पर आपके क्षेत्र के बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर आएंगे आप गणना प्रपत्र प्राप्त करें उससे संबंधित जानकारी भरे और फिर बीएलओ को उपलब्ध करादें। अपना नवीनतम फोटोग्राफ गणना प्रपत्र में लगावे अथवा मौके से साफ स्वच्छ फोटो ऑनलाइन ही खींचकर अद्यतन करावे।

विदित हो कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा डोर टू डोर सर्वे के माध्यम से मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण कर ड्राफ्ट मतदाता सूची तैयार किए जाने की व्यवस्था की गई है। इस कार्य में सभी बूथ लेवल ऑफिसर, हल्का पटवारी नायब तहसीलदार तहसीलदार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की ड्यूटी लगाई गई है।





