कुड़ारी ग्राम सभा में रेत का अवैध खनन फिर धड़ल्ले से चालू तात्कालिक प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि पर लग रहे आरोप
संपादक कार्यालय 6264145214
कुड़ारी /सोनभद्र। कुड़ारी ग्राम सभा में एक बार फिर अवैध खनन कर्ताओं के हौसले बुलंद हुए जिसके कारण अवैध खनन अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। रात 11:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे भोर तक धड़ल्ले से अवैध बालू खनन किया जा रहा है सूत्रों के अनुसार यह खनन ग्राम प्रधान कुड़ारी व प्रधान प्रतिनिधि द्वारा कराया जा रहा है विगत 5 वर्षों में कई बार प्रधान प्रतिनिधि व प्रधान पर अवैध खनन का आरोप लगाया जाता रहा है ।प्रधान प्रतिनिधि द्वारा जब इस बाबत पूछताछ की जाती है तो वे आइजीआरएस पोर्टल पर उनके द्वारा अवैध खनन की शिकायत कर खुद को बेबस दिखाया जाता रहा है किसी भी ग्राम में ग्राम प्रधान प्रतिद्वंदियों से जीत कर पद प्राप्त करता है वह यह कहे कि अवैध खनन कर्ताओं द्वारा जबरन अवैध खनन कराया जा रहा है और वह बेबस है। यह बात गांव के किसी भी व्यक्ति को गले नहीं उतर रही उल्टा बार-बार हो रहे धड़ल्ले से अवैध बालू खनन पर ग्राम वासियों के अनुसार ग्राम प्रधान व प्रधान प्रतिदिन द्वारा सारे नियम ताक पर रखकर धड़ल्ले से अवैध खनन कराया जा रहा है हालांकि नवागत थाना अध्यक्ष जुगैल द्वारा अवैध खनन पर अंकुश लगाया गया था लगाया गया है किंतु 14 दिसंबर 2025 से रात्रि में अवैध खनन होना प्रारंभ कर दिया गया है और थाना प्रशासन पकड़ नहीं पा रहा है यह अवैध खनन बड़े पैमाने पर किया जाता है। सूत्रों के अनुसार यह अवैध खनन तीन ट्रैक्टरों द्वारा थाने और प्रशासनिक अधिकारियों को चकमा देकर धड़ल्ले से किया जा रहा है । अभी कुछ दिन पूर्व ही बड़े पैमाने पर किया जा रहा अवैध बालू खनन समाचार लगाने के बाद रोका गया और फिर अब अवैध बालू खनन 3 दिन से लगातार जारीहै।समाचार लगाने का उद्देश्य अवैध खननकर्ताओं पर त्वरित कार्यवाही एवं राज्य सरकार के भारी राजस्व क्षति को रोकना और शामिल सभी कर्मचारी व अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई के साथ खनन कर्ताओं पर अब तक किए गए अवैध खनन के राजस्व की वसूली है। देखना यह है कि सोनभद्र जिला प्रशासन व जुगैल थाना प्रशासन से लेकर सभी प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस उच्च अधिकारियों द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है जबकि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा भ्रष्टाचारियों को किसी प्रकार बक्सा नहीं जाएगा ऐसा आदेश सर्व विदित है।





