घटिहटा ग्राम पंचायत विकास योजना कैसे बनी भ्रष्टाचार विकास योजना?
सरकारी धन की खुली लूट के लिए जिम्मेदार कौन? आंख मूंद कर आखिर क्यों होता रहा भुगतान ?
संपादक विवेक कुमार पाण्डेय 6264145214
चोपन/सोनभद्र। सोनभद्र के चोपन ब्लाक में स्थित ग्राम सभा घटिहटा के विकास कार्यों में भारी अनियमितता एवं भ्रष्टाचार का बोलबाला व्याप्त है यहां कई कार्यो में फर्जी मजदूरों को भुगतान कराकर लाभ उठाया गया है।।किंतु समस्त जांच अधिकारी खामोश बने रहे। या कह लीजिए कि अपनी आंखों को बंद कर सरकारी धन के लूट करने में पूर्ण सहयोग देते रहे आश्चर्यजनक बात यह है कि फर्जी मजदूर तो मजदूर किंतु ग्राम प्रधान पति भी बने मनरेगा मजदूर और उठाया भुगतान फिर भी खामोश रहे ग्राम सचिव सहायक पंचायत अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी एवं समस्त जांच करता अधिकारीगण । ग्राम सभा घाटिहटा के महलपुर निवासी श्री रोहित तिवारी ने बताया कि ग्राम सभा घटिहटा में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है क्योंकि कार्यों में अनियमित ,घटिया सामग्री और पुराने कार्यों को नवीनीकरण के नाम पर धन उगाही की गई है साथ ही मजदूरों का व मिस्त्रीयों का फर्जी तरीके से मस्टरोल बनाकर भुगतान कराया गया है। सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त सूचना में कई ऐसे मामले पाए गए हैं जिनमें यह भ्रष्टाचार प्रदर्शित हो रहा है और स्पष्ट दिखाई पड़ता है कि भ्रष्टाचार में सम्मिलित समस्त जांच अधिकारीगण व ग्राम प्रधान ग्राम सचिव ने सरकारी धन का बंदर बांट करने में किस प्रकार सहयोग किया है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी जो जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी कार्यों को भ्रष्टाचार मुक्त सफलतापूर्वक क्रियान्वयन कराना चाहते हैं किंतु समाजवादी पार्टी मानसिकता के लोगों द्वारा जो आज कहीं ना कहीं भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए सरकार के सहयोगी होने का चोला ओढ़ रखें हैं अथवा भाजपा मानसिकता के होने का प्रदर्शन करना चाहते हैं अच्छे विकास नीतियों को भी भ्रष्टाचार पोषित कर समाज में सरकार की छवि खराब कर रहे हैं ।जबकि योगी व मोदी डबल इंजन की सरकार कितना ही धन ग्राम में विकास के लिए दे रही है बावजूद इसके विकास करने की बजाय ग्राम प्रधान ,ग्राम सचिव व समस्त जांच कर्ता अधिकारीगण उससे लाभान्वित हो रहे हैं या यूं कह सकते हैं की ग्राम विकास की ओर अग्रेषित ना होकर ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव सहित समस्त जांच कर्ता अधिकारीगण द्वारा स्वयंविकास कार्य की ओर अग्रेषित है । श्री तिवारी ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना एक बहुत बड़ा संघर्ष है क्योंकि भ्रष्टाचार पोषित अधिकारीगण व समाज के भ्रष्ट जनप्रतिनिधि बड़े पैमाने पर फल फूल रहे हैं और आम आदमियों को गाजर मूली की तरह समझते हैं और और उन्हें भी डरवाया धमकाया जा रहा है फिलहाल जो भी हो इस योगी शासन में भ्रष्टाचार्यों के खिलाफ मुहिम छेड़ कर माननीय मुख्यमंत्री तक संदेश पहुंचाना है जिससे उनके द्वारा दिए गए समस्त धन का प्रयोग ग्राम विकास में सजगता से हो सके साथ ही ऐसे तमाम अधिकारीगण वह जनप्रतिनिधि जो भ्रष्टाचार पोषित हैं उन पर दंडात्मक कार्रवाई हो। जैसा कि सबको विदित है माननीय मुख्यमंत्री का नगर चोपन में 15 नवंबर को आगमन तय है और हो सकता है कि हमारे प्रार्थना पत्र की आवाज तमाम समाचार पत्रों के माध्यम से उनको मिले और वह घटिहटा ग्राम सभा व विकासखंड चोपन में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कोई कड़ी कार्रवाई करें इसके लिए तमाम समाचार पत्रों का हृदय से अभिनंदन है। अब देखना यह है कि क्या भ्रष्टाचार के खिलाफ समाजसेवी रोहित तिवारी की आवाज माननीय मुख्यमंत्री तक पहुंच पाती है और बाबा का बुलडोजर कोई बड़ी कार्रवाई कर सकता है देखना दिलचस्प होगा क्योंकि भ्रष्टाचार के खिलाफ घटिहटा ग्राम के निवासी और भाजपा के पूर्ण समर्थक श्री तिवारी की आवाज माननीय मुख्यमंत्री तक पहुंच पाती है और होने वाली कार्रवाई से चोपन विकासखंड शाहिद तमाम भ्रष्टाचारियों पर क्या गाज गिरती है।





