विश्व हिंदू महासंघ ओबरा नगर इकाई का गठन

122

विश्व हिंदू महासंघ ओबरा नगर इकाई का गठन

 

 

ओबरा/सोनभद्र ।12 सितंबर, 2025 को सोनभद्र जिले के ओबरा में विश्व हिंदू महासंघ (VHM) की नगर इकाई का गठन किया गया। यह आयोजन डाला रोड स्थित सिंचाई विभाग के दुर्गा मंदिर प्रांगण में हुआ। संगठन की नई टीम को वर्ष 2025-26 के लिए उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू महासंघ ओबरा के नगर अध्यक्ष ने की। मुख्य अतिथि के रूप में गौरक्षा प्रकोष्ठ और प्रिंट मीडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सत्यप्रकाश पाण्डेय जी मौजूद रहे। हालांकि, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कुमार श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष विजय कुमार चौबे जी अपरिहार्य कारणों से इस बैठक में शामिल नहीं हो सके। विश्व हिंदू महासंघ, ओबरा की नवगठित नगर इकाई के प्रमुख पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है। संरक्षक ओमप्रकाश सिंह, राजेश वर्मा, और ओमप्रकाश शर्मा (जो कोषाध्यक्ष का पदभार भी संभालेंगे)। नगर प्रभारी बिनोद तिवारी। नगर उपाध्यक्ष अविनाश सिंह, विनय दुबे, और सूर्यजीत जायसवाल। नगर महामंत्री आशीष मिश्रा और धीरज प्रजापति। सचिव रोहित गुप्ता। नगर मंत्री उमाशंकर केशरी, विभाष घटक, और अमित तिवारी। सेक्टर संयोजक शुभोजीत पाण्डेय। सेक्टर अध्यक्ष आकाश कुमार पाठक। प्रभारी बिमल यादव।

खरवार समाज के अध्यक्ष नंदकेश्वर सिंह खरवार। व्यवस्था प्रमुख विकास उपाध्याय और अनिल गुप्ता। मीडिया प्रभारी अजीत कुमार सिंह। इस बैठक में संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय सिंह, करनी सेना के जिलाध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह, और ओबरा नगर पंचायत वार्ड 12 के भावी सभासद दशरथ शुक्ला भी मौजूद थे। मातृशक्ति की ओर से विश्व हिंदू महासंघ नगर इकाई ओबरा की नगर अध्यक्ष श्रीमती निर्मला, कमला और बिमला जी सहित कई महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस कार्यक्रम की कवरेज के लिए पत्रकारिता जगत से रामाश्रय बिंद, रणजीत तिवारी और रीता जी उपस्थित रहे।