विक्रेता को झांसा देकर कम जमीन के बदले ज्यादा की रजिस्ट्री कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, परिवार सदमे

64

विक्रेता को झांसा देकर कम जमीन के बदले ज्यादा की रजिस्ट्री कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, परिवार सदमे

 

मड़वास |सीधी जिले अंतर्गत माड़वास थाना क्षेत्र ग्राम महखोर निवासी राजीव लोचन मिश्रा ने बताया की हमारा बेटा किसी कारण बस नेपाल के बार्डर लखीमपुर मे फस गया और उसे जेल भेज दिया गया और बेटे कों जेल से निकलवाने के लिए 10y10 जमीन 5लाख मे बेचकर अपने बेटे कों लेने गए और बेटे कों लेकर आये तो गाँव मे पता चला 25y80 पूरा जमीन दूसरे के नाम हों गया राजीव लोचन मिश्रा ने आरोप लगाते हुए बताया आनंद ददुआ सिंह और दीना गुप्ता निवासी महखोर दोनों दलालों के द्वारा राजेश गुप्ता निवासी कूचवाही कों जमीन बेचवाये अब तीनो लोग मिलकर अब कह रहें है की आपको जरूरत था तो हम दिए पैसा और अब आपका बेटा छूट गया है तो 15लाख हमें देदो और अपना जमीन लेलो परिवार के साथ धोखाधड़ी का मामला जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक सीधे-सादे ब्राह्मण परिवार के साथ शातिर क्रेता (खरीददार) ने मिलकर बड़ा फर्जीवाड़ा किया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने तयशुदा सौदे के अनुसार केवल कम जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात कही गयी थी, लेकिन क्रेता ने मौका पाकर और मिलीभगत करके उनसे ज्यादा जमीन की रजिस्ट्री पर धोखे से हस्ताक्षर करवा लिए।पीड़ित परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उन्होंने अपनी कुछ जमीन बेचने का सौदा तय किया था। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच एक तय क्षेत्रफल का ही मौखिक रूप से समझौता हुआ था। जब परिवार रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचा, तो क्रेता पक्ष ने दस्तावेजों में हेराफेरी की। विक्रेता परिवार के सदस्यों को भरोसे में पानी फेर दिया गया ।रजिस्ट्री के बाद हुआ खुलासापरिवार को इस धोखाधड़ी की भनक तब लगी जब उन्होंने बाद में अपने दस्तावेजों का मिलान किया। उन्होंने पाया कि समझौते के विपरीत क्रेता ने पूरी जमीन या उससे कहीं ज्यादा हिस्से की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली है। इस बात का पता चलते ही पीड़ित परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई|