राकेश वर्मा को भाजपा ने सौंपी पन्ना जिले प्रभारी की अहम जिम्मेदारी

77

राकेश वर्मा को भाजपा ने सौंपी पन्ना जिले प्रभारी की अहम जिम्मेदारी

 

 

 

जिला सिंगरौली/ भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समर्पित कार्यकर्ता राकेश वर्मा को पन्ना जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व के इस फैसले को संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राकेश वर्मा की नियुक्ति की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सोशल मीडिया सहित विभिन्न मंचों पर उन्हें बधाइयों और शुभकामनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि राकेश वर्मा लंबे समय से संगठन के लिए निष्ठा, अनुशासन और समर्पण भाव से कार्य करते आ रहे हैं। उनकी सक्रिय भूमिका और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, पन्ना जिले में अनुसूचित जाति मोर्चा को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में राकेश वर्मा की भूमिका महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में मोर्चा नई ऊर्जा और नई दिशा के साथ आगे बढ़ेगा।

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा हमेशा मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का कार्य करती है। राकेश वर्मा की नियुक्ति इसी परंपरा का प्रमाण है। संगठन को विश्वास है कि वे अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के बल पर पन्ना जिले में पार्टी की विचारधारा को और अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में सफल होंगे।

नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राकेश वर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।

राकेश वर्मा की यह नियुक्ति न केवल उनके राजनीतिक जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है, बल्कि संगठन के प्रति वर्षों से किए गए उनके समर्पण, संघर्ष और निरंतर मेहनत का सम्मान भी है। भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा पन्ना जिले में संगठनात्मक विस्तार के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।