रूस की लड़की से दिल दे बैठा बिहार का लड़का

223

रूस की लड़की से दिल दे बैठा बिहार का लड़का

 

रूस की जोलिया को राहुल यादव से हुआ प्यार नौकरी छोड़कर बिहार लौटा तब ख़ुद पहुँच गई गाँव और जो देखा परिवार ने भी जतायी चिंता कहते हैं कि सच्चा प्यार इंसान की दौलत और उसके घर की ऊंचाई देखकर नहीं होता बल्कि दिल देखकर होता है बिहार के भागलपुर से जुड़ी राहुल यादव और रूस की बताई जा रही जूलिया प्रेम कहानी चर्चा में है बताया जा रहा है कि भागलपुर के रहने वाले राहुल यादव काम करने के लिए रूस गए थे वहीं उनकी मुलाकात जूलिया नाम की एक युवती से हुई और धीरे धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और प्यार हो गया कहानी में आगे बताया जा रहा है कि राहुल यादव नौकरी छोड़कर अपने घर बिहार लौट आए लेकिन शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि उनके प्यार में जूलिया भी अपने परिवार के साथ भारत पहुंच जाएगी और सीधे राहुल के घर आ जाएगी जब जूलिया राहुल के घर पहुंचीं तो वहां की आर्थिक स्थिति और साधारण घर देखकर परिवार को चिंता हुई परिवार ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि यहां की जिंदगी रूस जैसी सुविधाजनक नहीं होगी आखिरकार एक विदेशी लड़की के लिए गांव की परिस्थितियों में रहना आसान नहीं होगा लेकिन बताया जा रहा है कि जूलिया का फैसला कुछ और ही था उन्होंने राहुल के साथ रहने की इच्छा जताई उनके लिए महंगे घर पैसा और ऐशो-आराम से ज्यादा राहुल के साथ रहना मायने रखता था इसके बाद परिवार के लोगों ने भी उनकी भावनाओं को समझा और सहमति जतायी यह हमें एक बात जरूर याद दिलाती है कि रिश्तों में पैसा और दिखावा ही सब कुछ नहीं होता जिंदगी साथ बिताने का फैसला प्यार के साथ-साथ आपसी समझ सम्मान और जिम्मेदारी से भी जुड़ा होता है आप बताइए, क्या आज के समय में ऐसा प्यार देखने को मिलना बड़ी बात है।