स्व. जादवसिंह धनावत की पांचवी पुण्यतिथि पर भिचौली

115

 

इंदौर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मीणा समाज के गौरव स्व. जादवसिंह धनावत की पांचवी पुण्यतिथि पर 16 सितंबर को भिचौली में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। जिला कांग्रेस प्रवक्ता जुगनू जादवसिंह धनावत ने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा।

 

श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, हजारों समाजजन, युवा साथी तथा मातृ-शक्ति शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व और कार्यों को याद किया जाएगा।

 

स्व. धनावत ने अपने जीवन में सदैव जनसेवा को प्राथमिकता दी। वे कार्यकर्ताओं के विश्वसनीय साथी, मिलनसार, ईमानदार और समर्पित नेतृत्व के प्रतीक रहे। उन्होंने आपसी विश्वास को ही अपनी सबसे बड़ी पूंजी मानकर समाज और संगठन के बीच एकता स्थापित करने का कार्य किया।