भारतीय शक्ति चेतना पार्टी है देश की राजनीति का महत्वपूर्ण विकल्प पेपर लीक करने वालों को फांसी की सजा हो: संध्या शुक्ला

65

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी है देश की राजनीति का महत्वपूर्ण विकल्प पेपर लीक करने वालों को फांसी की सजा हो: संध्या शुक्ला

 

जिला सिंगरौली। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के स्थापना दिवस पर देश के कई स्थानों पर रैली एवं आम सभा का आयोजन हुआ, उसी के तहत विंध्य क्षेत्र के सिंगरौली जिले में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला जी के नेतृत्व में विशाल रैली दोपहर 3 बजे माजन मोड़ (कलेक्ट्रेट) से प्रारंभ होकर कॉलेज चौराहा, सत्या होटल, माता चुन कुमारी स्टेडियम, न्यायालय एवं अंबेडकर चौक से गुजरते हुए रामलीला मैदान बैढ़न पहुंची, जहां रैली के समापन उपरांत सायं 5 बजे आमसभा आयोजन हुआ।” रैली में पार्टी के झंडों, नारों और अनुशासित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति संगठन की शक्ति और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आशीष शुक्ला राजू भैया ने पार्टी के उद्देश्य से अवगत कराया।

कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला ने कहा कि देश आज महत्वपूर्ण परिस्थितियों से गुजर रहा है, देश में आज भ्रष्टाचार चरम पर है युवा निराशा से ग्रसित है, नशे के शिकार हो रहे हैं, बेरोजगारी से आत्महत्या कर रहे हैं। आज देश में शिक्षा का स्तर दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है जब हमारे सिंगरौली जैसे जिलों के बच्चे देश के महानगरों में जाते हैं शासकीय स्कूल में पढ़े बच्चे जब महानगरों मे प्राप्त उच्च स्तर की शिक्षा के सामने प्रतियोगी परीक्षा में बैठते हैं, तो उनका आत्म बल कमजोर हो जाता है । आज शासकीय स्कूल बंद हो रहे हैं, आज जब बच्चे कई वर्षों से नीट जैसे एग्जाम की तैयारी करते हैं मेहनत करते हैं और बाद में उन्हें पता चलता है कि पेपर लीक हो गया और फिर अवसाद से आत्महत्या के शिकार होते हैं। देश में हर बार केवल जांच के नाम पर मुख्य अपराधियों को बचाया जाता है, जबकि फास्ट ट्रैक अदालतों के माध्यम से इन्हें फांसी की सजा दी जानी चाहिए जिनके कारण देश में आज हजारों बच्चे आत्महत्या कर रहे हैं। भ्रष्टाचार और हर विभाग का निजीकरण करने से इस तरह की स्थितियां सामने आ रही हैं।

 

देश की जनता आज राजनीति में महत्वपूर्ण विकल्प तलाश रही है लेकिन देश की दो महत्वपूर्ण राजनीतिक दल जिनके 90% पदाधिकारी कार्यकर्ता अपराधी बलात्कारी और भ्रष्टाचारी हो, ऐसे राजनीतिक दलों से देश का कल्याण नहीं हो सकता, फिर परिणाम इसी तरह आते हैं भ्रष्टाचार जिससे आपके बच्चे आज नशे और अवसाद के कारण आत्महत्या करने के लिए मजबूर है।

देश में विदेश में बैठे भारत विरोधी लोग देश की राजनीति के विकल्प का लाभ उठाकर देश को बर्बाद करने में लगे हुए हैं, वर्तमान में कॉकरोच जनता पार्टी की बड़ी चर्चा हुई लेकिन उसके आम सभा में देश विरोधी नारे लगे अपराधी और समलैंगिक जैसे मानसिक बीमारी से ग्रसित कार्यकर्ता एवं फॉलोअर भी दिखे भारत विरोधी एवं टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग भी दिखे जो धूप में 2 घंटे बैठना सकता हो वह देश का नेतृत्व कैसे कर सकता है।

देश में जहां चारित्रिक पतन से ग्रसित पदाधिकारियो की पार्टी है, वही भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने कहां है कि चाहे जितना समय लगे हम किसी नशा करने वाले मांस खाने वाले चरित्रहीन व्यक्ति को पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नहीं बना सकते हम सत्ता के प्रलोभन में केजरीवाल की तरह नकली राजनीति नहीं कर रहे, समाज को शिक्षा स्वास्थ्य नशे मांस से मुक्त चरित्रवान बन रहे हैं। जब कार्यकर्ताओं के अंदर दया ममता करुणा होगी देश से प्रेम होगा भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ने की क्षमता होगी तभी वह देश व समाज का कल्याण कर सकते हैं।

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की स्थापना 7 जून 2013 में धर्म सम्राट की चेतना पुरुष परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के द्वारा की गई इसके बाद देश के मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, सहित इत्यादि प्रदेशों में पार्टी द्वारा लोकसभा एवं विधानसभा सभा सहित पंचायत स्तर के चुनाव लड़े गए आज हजारों की संख्या में पंचायत एवं जनपद सदस्य भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ता जिम्मेदारी संभाल रहे आगामी विधानसभा एवं लोकसभा में देश की जनता को महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा कि हम देश में सनातन की रक्षा में तत्पर भ्रष्टाचार अपराध एवं भय भूख नशे मांस से मुक्त चरित्रवान नई समाज की रक्षा करने वाली पार्टी को देश प्रदेश की जिम्मेदारी देनी चाहिए।