निरस्त पट्टे पर करोड़ों के परमिट उठाए जाने के लगाए आरोप

120

निरस्त पट्टे पर करोड़ों के परमिट उठाए जाने के लगाए आरोप

 

 चोपन के बर्दिया खदान का है मामला 

संपादक कार्यालय 6264145214

बर्दिया /सोनभद्र। सोनभद्र के चोपन ब्लाक में स्थित बर्दिया ग्राम सभा में चल रहे एक खनन को बड़े ही आश्चर्यजनक तरीके से ग्रामीणों द्वारा लगाया गया रोक। जबकि इस खनन को चालू करने के लिए चोपन थाना प्रशासन व खनन अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सोनभद्र के खनन क्षेत्र का एक अजीबोगरीब मामला आया प्रकाश में इस मामले में एक बड़ी आश्चर्यजनक घटना आई सामने अगर आप सत्य मानते हैं तो आरोपियों के अनुसार यह खनन पट्टा सन 2021 में राजस्व विभाग द्वारा निरस्त कर दिया गया था बावजूद इसके इस खनन पट्टे पर बड़े पैमाने पर करोड़ों के परमिट बेचे गए अगर यह सारी बातें सत्य है तो क्या दिन के उजाले में इतना बड़ा भ्रष्टाचार होता रहा और अगर यह बातें बिल्कुल भी निराधार है तो जिस निरस्त आदेश को लेकर आरोपी खनन क्षेत्र में खड़े हैं और हो रहे इस हवाएं खनन को अवैध बताकर रोकने के लिए आमादा है और पुलिस प्रशासन के साथ जिला प्रशासन को भी लपेटे में लेकर मौके पर खड़े हैं और मौखिक रूप से शिकायत कर चुके हैं। किंतु यह तो सत्य है की जिस खनन क्षेत्र की यह बात की जा रही है वह उसे कारण क्षेत्र से बड़े पैमाने पर परमिट बेचा गया है कुछ महीने पूर्व इसी खदान पर सीओ सिटी व उप जिलाधिकारी महोदय भी आए थे और उन्होंने भी इस खदान की जांच की थी कि यह खदान अत्यधिक परमिट बेच रहा है वह सत्य है या नहीं किंतु उसे जांच की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई या हो सकता है कि उसकी रिपोर्ट संबंधित खनन पट्टा धारकों को दी गई हो फिलहाल जो भी हो यह राजस्व विभाग के साथ बड़ा खेल है और अगर इस तथ्य में जरा भी सच्चाई है तो सोनभद्र में बड़ा भ्रष्टाचारी सिंडिकेट कायम है। अब देखना यह है कि इस शिकायत पर क्या जांच आती है और इसके पूर्व भी की गई जांच का क्या प्रतिफल रहा शेष अगले अंक में सरकार के राजस्व व सामाजिक क्षति को रोकने के लिए प्रतिबद्ध हमारा समाचार पत्र  समाचार प्रकाशित करेगा।