बाणसागर के विद्यार्थियों को मिली बड़ी सौगात ! विधायक शरद जुगलाल कोल के प्रयासों से 3.33 करोड़ रुपये का भवन एवं सुविधाओं का प्रस्ताव स्वीकृत

125

 

बाणसागर। क्षेत्र के विकास और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में विधायक श्री शरद जुगलाल कोल के अथक प्रयासों से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाणसागर को भवन निर्माण एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए बड़ी सौगात मिली है। विद्यालय के लिए शासन द्वारा निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है।

 

प्राप्त स्वीकृति दस्तावेज के अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाणसागर, जिला शहडोल के लिए कुल 333.58 लाख रुपये (3 करोड़ 33 लाख 58 हजार रुपये) की राशि स्वीकृत की गई है।

 

इस स्वीकृत राशि में विद्यालय के लिए 12 अतिरिक्त कक्ष, 3 पीसीबी/इंटीग्रेटेड लैब, 2 बड़े शौचालय, फर्नीचर, कैमरा तथा 2.40 लाख रुपये के इंटरैक्टिव पैनल सहित विभिन्न आवश्यक सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। निर्माण एवं उन्नयन कार्यों के लिए 301.03 लाख रुपये का प्रावधान दर्शाया गया है। निर्माण एजेंसी पीआईयू (PIU) निर्धारित की गई है।

इस स्वीकृति से विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा तथा शिक्षण कार्य के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।

 

प्राचार्य श्री शिवेंद्र मणि त्रिपाठी ने विधायक श्री शरद जुगलाल कोल के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा होगा।क्षेत्रवासियों एवं विद्यालय परिवार में इस स्वीकृति को लेकर खुशी का माहौल है।

 

यह स्वीकृति बाणसागर क्षेत्र में शिक्षा के विकास और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।