बड़े हीं धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व।
चुनार/मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल के प्रत्येक जनपदों में बड़े हीं धूमधाम से माताओं बहनों द्वारा परिवार की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए व्रत रखी जाती है यह व्रत चार दिन तक चलती है जिसमें नहाए खाए, खरना, डूबते सूर्य को अर्घ्य देना (डाला घाट पहुंचाना), उगते सूर्य को अर्घ्य देना ( पारन ) होता है।

यह चार दिन बहुत हीं महत्वपूर्ण दिन होता है जिसमें माताएं बहने अपने मन्नत को पूरा करने के लिए छठी मैया से फरियाद करती हैं। यह महापर्व बिहार का प्रसिद्ध पर्व है अब उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपदों में भी यह त्यौहार बड़े हीं धूमधाम से मनाया जा रहा है। जनपद मिर्जापुर के चुनार बालू घाट स्थित गंगा तट पर कई वर्षों से डाला छठ का पर्व मनाया जाता है इस वर्ष भी बड़े हीं धूम-धाम से छठ महापर्व को मनाया गया, जिसमें नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मंसूर अहमद के साथ-साथ नगर पालिका परिषद के समस्त कर्मचारी गण, चुनार विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह पटेल के साथ-साथ मंडल प्रभारी, नगर प्रभारी, सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से चुनार थाना प्रभारी, सीईओ चुनार अपने पुलिस टीम के साथ घाटों पर मौजूद होकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह तैनात रहे। वहीं पर एडिशनल एस पी भी मौजूद होकर सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लेते हुए संध्या पूजा समाप्ति तक घाट पर ही मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद एवं यातायात विभाग भी अपने स्तर से जगह-जगह ट्रैफिक के लिए पार्किंग व्यवस्था एवं रूट ड्राइवर्जन का कार्य संभाले। नगर पालिका परिषद में घाटों पर बैरिकेडिंग महिलाओं के लिए वस्त्र बदलने के लिए आशय, पीने के लिए पानी, लाइट बत्ती, समय-समय पर अलाउंस इत्यादि की व्यवस्था किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से एनडीआरएफ की टीम भी स्टीमर अथवा नाव से बैरिकेडिंग के बाहर कोई बालक-बालिका, माताएं-बहनें नहाने के लिए न आए इसके लिए आदेशित करते थे।

घाट पर उप जिलाधिकारी चुनार अनेग सिंह पहुंच कर सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्था का जायजा लेते हुए कहा कि छठ महापर्व आने वाले समय में दिन पर दिन सबसे बड़ा पर्व होता जा रहा है जिसको देखते हुए माताओ-बहनों एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पूरी जिम्मेदारी हमारे शासन प्रशासन के पदाधिकारी, अधिकारी गण निभा रहे हैं और जगह-जगह उपस्थित हैं। वहीं पर नगर पालिका अध्यक्ष मंसूर अहमद ने बताया कि यह छठ पर्व सांस्कृतिक धार्मिक क्रियाकलापों से जुड़ा हुआ है जो हमारे नगर क्षेत्र एवं जनपद को विकास की ओर आकर्षित कर रहा है ऐसे कार्यों से हमारा देश विकास करेगा।

इस पर्व पर लोगों की मान्यता है कि केवल छठी मैया से मांगने की देरी है जो माताएं बहने छठी मैया से आंचल फैला कर मांग लेती हैं छठी मैया उसे अवश्य पूरा करती हैं वहीं पर आस्था से लिप्त धर्म की आस्था रखने वाली छठी मां की ब्रति महिला जो अदलहाट थाना के बगल में तालाब में सुबह का सूर्य अर्घ्य देने आई थी, उन्होंने बताया कि यह पर्व बिहार से चलकर बनारस में आई पहले मेरी मां छठ मैया का पूजा करती थी आज मैं मन्नत मांगी थी कि छठ मैया मेरे पति की नौकरी और मुझे पुत्र प्राप्ति होगी तो मैं आपकी इस महा ब्रत को पूरा करूंगी उस वर्ष मां के साथ घर लौटी और मुझे डेढ़ वर्षो में मेरे पति की नौकरी और मुझे नन्हा सा सुंदर बालक पैदा हुआ इसी समय से मैं आज 4 साल हो गया छठी मैया का व्रत रखती हूं जय छठी मैया की जयकारा लगाते हैं वह अपने गृह आश्रम चली गई। आपको बता दें की ऐसी आस्था हमारे माताओं बहनों के अंदर होती है। आस्था और विश्वास एवं धैर्य की महाब्रत के रूप में मनाई जाती है डाला छठ महापर्व। वहीं पर आपको बता दे की मड़िहान विधानसभा 399, भावी प्रत्याशी गुलाब मौर्या द्वारा आधार थाना के बगल में स्थित तालाब के सुंदरीकरण लिए ₹100000 की सहयोग राशि कमेटी को दान में दिए और उन्होंने यह भी कहा कि इसके सुंदरीकरण में और कोई समान या किसी की जरूरत होगी उसे मैं पूरा करूंगा। इस महापर्व पर प्रत्येक घाटों और तालाबों में हजारों की संख्या में जनमानस भाव भक्ति में लीन दिखे।






