खनुआ में उगते सूर्यदेव को व्रतधारियों ने दिया अर्ध्य चार दिवसीय छठ महापर्व का हुआ समापन, छठ घाटों पर उमड़ा रहा आस्था का सैलाब, तैनात रही पुलिस

119
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 28;

खनुआ में उगते सूर्यदेव को व्रतधारियों ने दिया अर्ध्य चार दिवसीय छठ महापर्व का हुआ समापन, छठ घाटों पर उमड़ा रहा आस्था का सैलाब, तैनात रही पुलिस

 

 

 

जिला सिंगरौली। जिले में चार दिवसीय छठ महापर्व का उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही आज दिन सोमवार को समापन हो गया। सुबह अर्घ्य देने के लिए छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा था। सूर्य देव की लालिमा जैसे ही बाहर आई व्रतियों ने अर्घ्य देना शुरू कर दिया। सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने कच्चे दूध का शर्बत पीकर पारण किया।

बीते दिन रविवार की शाम भी घाटों पर पहुंचकर व्रतियों ने अपने परिवार की कुशलता, सुख-शांति तथा प्रगति की कामना को लेकर सबसे पहले श्री शोभिता अर्थात् श्री सोप्ता की पूजा की और अस्ताचलगामी भुवन भास्कर को सुपली में रखे ठेकुआ, आदी, मूली, गन्ना, मिठाई, अर्कपात, सिंघाड़ा और अन्य फलों के साथ पानी में खड़े होकर अर्घ्य दिया। घाटों पर की भीड़ से बचने के लिए कुछ लोगों ने अपने घर पर ही घाट बनाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। आज दिन सोमवार की सुबह सूर्योदय होते ही उसके बाद व्रतियों ने घर लौटकर पारण कर चार दिवसीय छठ महापर्व की समाप्ति की।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 32768;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 30;

 

इधर उदित सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रती और उनके परिजन अलसुबह ही घाटों पर जमा होने लगे थे। व्रतियों ने घाटों पर पुन: कोसिया जलाया और परिवार के लिए खुशहाली का आशीर्वाद की कामना करते हुए कोसिया का विसर्जन किया। वहीं उगते सूर्य को अर्ध्य देने के लिए व्रतियों ने श्री शोभिता की पूजा की और अपने पारंपरिक गीतों में सूर्य को जल्दी उदय होने की गुहार लगाने लगी। उग हो सुरुज देव अर्घ्य के बेर…, केलवा के पात पर उगले सूर्यदेव…,कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाये… सहित व्रतियों के अनेक भक्तिमय गीतों से सभी घाटों का वातावरण भक्तिमय बन गया था।