सिंगरौली में आदिवासी समाज के सम्मान को लेकर AAP का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांगा इस्तीफा

88

कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता, पुतला दहन की तैयारी की

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आदिवासी समाज को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया। शनिवार, 14 नवंबर 2026 को पार्टी के कार्यकर्ता सिंगरौली जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी ने आदिवासी समाज के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। साथ ही पार्टी ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग भी उठाई।

पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि आदिवासी समाज का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए— “आदिवासियों के सम्मान में, मोहन यादव इस्तीफा दो” और “आदिवासियों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।”

आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया कि आदिवासी समाज के सम्मान से जुड़े मुद्दे पर पार्टी अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।