ग्राम सभा वन इमिलिया में विशाल दंगल प्रतियोगिता एवं बिरहा मुकाबला का कार्यक्रम हुआ संपन्न

103

अहरौरा/मिर्जापुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मिर्जापुर जनपद के मड़िहान विधानसभा अंतर्गत राजगढ़ ब्लाक में स्थित ग्राम सभा वन इमिलिया में विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें दूर दराज से कई पहलवान प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी अपनी प्रतिभा को दिखाया। वहीं पर बता दें कि वाराणसी के अखाड़े व हाजीपुर अदलहाट अखाड़े एवं वन इमिलिया अखाड़े से अधिक संख्या में पहलवान दिखाई दिए। प्रतियोगिता आयोजकों ने बताया कि यहां पर विगत कई वर्षों से विशाल दंगल प्रतियोगिता एवं बिरहा लोकगीत मुकाबला का आयोजन किया जाता है पूर्वजों के द्वारा चली आ रही परंपरा को हम लोग निभा रहे हैं और आगे भी ऐसा कार्यक्रम चलता रहेगा‌ । उन्होंने यह भी बताया कि इस अखाड़े पर मुंबई महाराष्ट्र, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर आजमगढ गोरखपुर बलिया चंदौली जौनपुर इलाहाबाद अन्य कई जनपदों से पहलवान आकर अपनी ताकत का नुमाइश दिखा चुके हैं। यहां पर पूरी शांति व्यवस्था के साथ दंगल एवं बिरहा प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया जाता है और सभी पहलवानों को हंसी-खुशी पुरस्कार देकर विदा किया जाता है साथ हीं साथ आए हुए लोकगीत कलाकारों का जोरदार स्वागत वंदन अभिनंदन किया जाता है उनके साथ-साथ आए हुए मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का भी अंग वस्त्र एवं सुंदर पुष्पहार से स्वागत किया जाता है। वहीं पर बता दें कि विशाल दंगल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अहरौरा नगर पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक प्रत्याशी (मड़िहान विधानसभा) गुलाब मौर्य उपस्थित रहे, उन्होंने पहलवानों का उत्साह बढ़ाने के लिए इनाम राशि को अपने तरफ से भी घोषित किया। साथ-साथ 11000 रुपए की राशि कमेटी को दिया और उन्होंने पहलवानों का उत्साह बढ़ाते हुए कमेटी के आयोजन से कहा कि ऐसे हीं कार्यक्रम को हर वर्ष कराते रहें जो भी सहयोग होगा हमारे तरफ से हम देते रहेंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान बन इमिलिया नंदलाल भारती द्वारा भी कमेटी को पूरा सहयोग दिया गया साथ हीं साथ आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम के कुशल संचालक फरेंद्र श्रीवास्तव रहे। इस कार्यक्रम में प्रशासनिक तौर पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे एवं सैकड़ो की संख्या में दर्शन मौजूद होकर दंगल प्रतियोगिता का आनंद उठते रहे और पहलवानों का उत्साह तालिया से बढ़ाते रहे।