माड़ा क्षेत्र में एक युवक  की मौत, पुलिस जांच में जुटी

59

 

सिटी टू विलेज न्यूज़ संवाददाता बड़गड़

 

 

सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बसौड़ा में 17 वर्षीय किशोरी की घर के अंदर मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान स्नेहा प्रजापति, पिता लालबाबू प्रजापति, निवासी ग्राम बसौड़ा के रूप में बताई गई है।

 

जानकारी के अनुसार 7 अक्टूबर 2026 की रात स्नेहा घर के अंदर फंदे पर लटकी मिली। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना माड़ा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

बताया गया है कि स्नेहा मकरोहर विद्यालय में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। किशोरी की मौत की खबर से परिवार और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

फिलहाल किशोरी ने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।