सरई पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को 51 लीटर अवैध शराब के सहित किया गया गिरफ्तार

72

सरई पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को 51 लीटर अवैध शराब के सहित किया गया गिरफ्तार

 

 

जिला सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. (भापुसे), एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन व एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरी. प्रहलाद सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार। सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पोखरी टोला थाना सरई का दुकानदार ज्वाला प्रसाद साहू अपनी किराना की दुकान मे अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखे हुए है और बिक्री कर रहे है। सूचना मिलते हीं थाना सरई की पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई जो आरोपी के पास से देशी मदिरा प्लेन 82 पाव, देशी प्लेन मसाला 101 पाव, गोवा विस्की 17 पाव, लंदन प्राईट 05 पाव (प्रत्येक पाव 180 ml), लेमाउन्ट की वियर 29 नग 500 ml की कुल शराब 51 लीटर 400 ml कुल कीमत 26152/- रुपये मिलने पर आरोपी के विरुद्ध अप. क्र. 706/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया। आपराधिक कार्यवाही पंजिका में पंजीकृत अपराधी का नाम ज्वाला प्रसाद साहू पिता समरूलाल साहू, उम्र 46 वर्ष तथा निवासी ग्राम पोखरीटोला थाना सरई जिला सिंगरौली (म.प्र.) बताई गई । उसके पास से जप्त की गयी सामग्री में देशी मदिरा प्लेन 82 पाव, देशी प्लेन मसाला 101 पाव, गोवा विस्की 17 पाव, लंदन प्राईट 05 पाव (प्रत्येक पाव 180 ml), लेमाउन्ट की वियर 29 नग 500 ml शामिल है। कुल शराब 51 लीटर 400 ml जिसकी कीमत 26152/- रुपये बताई गई।

 

आरोपी का आपराधिक रिकार्डः-

अप. क्र. 321/2018 धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट थाना सरई; अप. क्र. 538/2018 धारा 363, 370, 372, 373 भादवि एवं 3 (1) (एच), 3(2), 3(2)(v), 3(2)(va) Sc, St. Act. थाना सरई; अप. क्र. 41/2019 धारा 363, 370, 372, 373 भादवि एवं 3 (1) (एच), 3(2), 3(2)(v), 3(2)(va) Sc, St. Act. थाना सरई ; अप. क्र. 445/2020 धारा 34, 379, 414 एवं 4/121 खान एवं खनिज अधिनियम थाना सरई अप. क्र. 768/2020 थारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना सरई 06. अप. क्र. 35/2026 धारा 117(2), 3(5) बीएनएस थाना सरई।

 

सराहनीय भूमिकाः पुलिस थाना सरई की टीम मे उक्त कार्यवाही मे प्र.आर. 418 विजय तिवारी, प्र.आर. 91 अनुराग मिश्रा, प्र.आर. 283 विजय बहादुर सिंह, प्र. आर. 249 लक्ष्मीकान्त साहू आर. 393 शिवम पाटकर, 621 शिवम गुर्जर, म.आर. 508 मधु दांगी, म.आर. 359 वर्षा पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही।