कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र का हुआ शुभारंभ।

115

कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र का हुआ शुभारंभ।

 

 

सिटी टू विलेज मिर्जापुर से जिला संवाददाता रोहित कुमार व विंध्याचल मंडल ब्यूरो चीफ अमित कुमार चक्रवर्ती की खास रिपोर्ट। 

 

 

 

 

अहरौरा/मिर्जापुर।

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र का भाग्य उद्घाटन आज हुआ संपन्न।,

मिर्जापुर जनपद के चुनार विधानसभा में स्थित एस. पी. एजुकेशनल स्कूल सेमरा (भुडकुडा) में आज कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष (मीरजापुर/सोनभद्र) जगदीश सिंह पटेल और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह और मंडल संयोजक भाजपा सुरेश कुमार सिंह रहे। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर मल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्धबोधन में कहा कि सरकार के द्वारा चलाए जा रहे शिक्षण प्रशिक्षण मिशन से जुड़ कर,आज के छात्र और छात्राओं के साथ युवा पीढ़ी को काफ़ी लाभ मिल रहा है। इस तरह के प्रशिक्षण केंद्र में हर तरह की कौशल विकास से संबंधित तकनीकी जानकारी और प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जाएगा जिसमें मुख्य रूप से कंप्यूटर एजुकेशन और प्राथमिक स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर से प्रशिक्षण कर्मी भी केंद्र पर उपलब्ध रहेगे। इस प्रकार के कौशल विकास मिशन कार्यक्रम कराने से हर जिले के युवक और युवती प्रशिक्षण लेकर, लाभान्वित हो रहे हैं। आने वाले समय में, सरकार द्वारा संचालित बहुत सारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। मुख्य अतिथि ने हाई स्कूल में, जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा सुप्रिया पटेल को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना किए। इस अवसर पर एस. पी.एजुकेशनल स्कूल के संस्थापक सारनाथ सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह के साथ-साथ माल्यार्पण और अंगवस्त्रम दे कर स्वागत किया गया और स्कूल प्रबंधक चंद्रमणि सिंह सचान के द्वारा सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और मल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस विशेष अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि टी. एन. सिंह का भी अंगवस्त्र से स्वागत किया गया। कार्यक्रम संयोजक विमल कुमार सिंह रहे।

इस कार्यक्रम में भाजपा नेता व बी डी सी राजेश कुमार पटेल, सतेंद्र कुमार सिंह, तेजबली सिंह, दयाराम यादव, हरदेव सिंह, संदीप कुमार सिंह, बृजेश सिंह, जोगेंद्र सिंह सहित स्कूल के अध्यापक व अध्यापिकाएं सहित काफी संख्या में छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे। वहीं पर कार्यक्रम का कुशल संचालन स्कूल के प्रधानाचार्य शिवबालक सिंह रहे।