16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा।
जिला मिर्जापुर। भारत में हर वर्ष भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा प्रदेश के प्रत्येक जनपदों या शहरो़ं एवं महानगरों में निकली जाती है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े धूमधाम से 16 जुलाई 2026 को निकल जाएगी। जिसके लिए कई दिनों से तैयारी चल रही है जिस क्रम में कमेटी की बैठक की जाती है और कमेटी की बैठक में प्रशासनिक स्तर के अधिकारियों को भी शामिल करके भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की पहले से रूट तैयार कर ली जाती है और शासन प्रशासन को भी पूरी सुरक्षा की तैयारी करने का रूट वाइज सही मायने में मौका मिल जाता है और शासन प्रशासन की ओर से पूरी सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहती है।
इसी क्रम में जनपद मिर्जापुर में भी 16 जुलाई 2026 दिन बृहस्पतिवार को भगवान श्री जगन्नाथ जी की यात्रा निकली जाएगी, जो श्री ठाकुर रामकुमार मंदिर, गजिया टोला नारघाट से प्रातः 6:00 भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र व माता सुभद्रा की अद्भुत छटा विखेरती हुई भव्य रथ यात्रा निकली जाएगी। वहीं पर बता दें कि भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा, मंदिर से निकाल कर रथ यात्रा चौराहे पर पहुंचेगी, जहां पर दिनभर भक्तगण दर्शन पूजन करेंगे और शाम को 4:00 बजे भव्य आरती की जाएगी तत्पश्चात नगर भ्रमण किया जाएगा। वहीं पर आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार सहित रथ यात्रा में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा 19 जुलाई 2026 दिन रविवार को विष्णु सहस्रनाम जप यज्ञ, भगवान को भोग लगाने के पश्चात महाप्रसाद वितरण के साथ समापन होगा।





