सिंगरौली जिले के 6 तहसीलदारों को मिली स्थाई पदोन्नति

196

राजस्व मंत्रालय ने जारी किया आदेश, प्रशासनिक कार्यों में आएगी तेजी

सिंगरौली। मध्य प्रदेश राजस्व मंत्रालय द्वारा जिले के तहसीलदारों की स्थाई पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार सिंगरौली जिले के 6 तहसीलदारों को स्थाई पदोन्नति प्रदान की गई है। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में चन्द्र शेखर मिश्रा, अमित कुमार मिश्रा ,सविता यादव, ऋषि नारायण सिंह, अभिषेक यादव एवं सारिका परस्ते का नाम शामिल है।

राजस्व विभाग के इस निर्णय से जिले के राजस्व प्रशासन को मजबूती मिलेगी और विभिन्न प्रशासनिक कार्यों में गति आने की उम्मीद है। लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को स्थाई पदोन्नति मिलने से विभाग में उत्साह का माहौल है।

पदोन्नत सभी अधिकारियों ने इस उपलब्धि के लिए शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। वहीं जिले के राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभी पदोन्नत तहसीलदारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।