दिब्यांगता प्रमाण पत्र एवं कृत्रिम उपकरण के चयन हेतु लगाया गया दिव्यांग शिविर।

50

दिब्यांगता प्रमाण पत्र एवं कृत्रिम उपकरण के चयन हेतु लगाया गया दिव्यांग शिविर।

 

 

जमालपुर/मिर्जापुर। दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग, मीरजापुर द्वारा विकास खंड-जमालपुर मीरजापुर,उ०प्र०के सभागार में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया,जिसमें क्षेत्र भर के दिव्यांगोंजनों सहित सहयोगियों की काफी भीड़ मौजूद रही।मीरजापुर जिले से आये स्वास्थ्य विभाग एवं दिव्यांग विभाग की दस सदस्यीय टीम द्वारा शिविर में आए सभी दिव्यांगजनों के संपूर्ण कागजातों का निरीक्षण कर तीन-चार आवेदन दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए तथा दस आवेदन कृत्रिम उपकरणों के लिए चयनित किया गया,तो वहीं दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए पांच आवेदन जिला मुख्यालय के लिए भी रिफर किया गया।कार्यक्रम के दौरान बिजली कटौती एवं फेल सर्वर आनलाइन कार्य करने में काफी बाधक बना,टीम के निर्देशन पर दिव्यांग जनों के परिजन आनलाइन आवेदन कराने के लिए जमालपुर बाजार में दिन भर साईबर कैफे केन्द्रों पर भटकते रहे,जिसके कारण से बहुत सारे दिव्यांग जनों को निराश होकर लौटना पड़ा।इस भीषण गर्मी में बिजली न होने एवं पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण शिविर में आए दिव्यांगजनों एवं अन्य सहयोगियों सहित जिले से आयी टीम को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।पीने के पानी के लिए लोग सभागार के बाहर दौड़ते दिखे।अन्न दाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह द्वारा आनलाइन आवेदन की परेशानियों को देखते हुए भविष्य में ब्लाक मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले दिव्यांग शिविरों में आनलाइन आवेदन की सारी सुविधाओं सहित कैंप लगायें जानें का मांग किया जाता है।