काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल को भाजपा ने बनाया उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री।

11

काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल को भाजपा ने बनाया उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री।

 

 

आदर्श जनता महाविद्यालय कोलना के प्रबंधक एवं भाजपा के उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री दिलीप सिंह पटेल को जमालपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया जोरदार स्वागत।

 

जमालपुर/मिर्जापुर।भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के कुशल संगठनकर्ता, मृदुभाषी, वक्ता एवं लोकप्रिय क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल को भाजपा उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी मंडल जमालपुर के ब्लाक मुख्यालय पर पार्टी के समस्त सम्मानित वरिष्ठ पदाधिकारी गणों व समस्त सम्मानित कार्यकर्ता बंधुओं का मुंह मीठा कराकर खुशी मनाया गया।

 

वहीं पर भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष के रूप में आपके सफल कार्यकाल के बाद, अब प्रदेश स्तर पर आपकी संगठनात्मक कुशलता का लाभ संपूर्ण उत्तर प्रदेश को मिलेगा। आपके कार्यकाल हेतु मंगल कामनाएं।

इस अवसर पर पार्टी के सक्रिय सदस्य एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख जमालपुर आनंद सिंह उर्फ ‘बंटू’, किशोर सिंह (मंडल प्रभारी अदलहाट) सुखपाल सिंह (पूर्व मंडल उपाध्यक्ष) छोटेलाल त्रिपाठी (जिला मंत्री कि.मो.) जोशी पटेल (नि. मंडल महामंत्री भाजपा जमालपुर) रामजनम कुशवाहा (वरिष्ठ कार्यकर्ता व नेता) सुभाष राय (पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा) शिवपूजन पासवान, राजकुमारी विश्वकर्मा (मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा) मनीष कुशवाहा (पूर्व मंडल उपाध्यक्ष) अखिलेश त्रिपाठी (पूर्व मंडल महामंत्री कि.मो. व बूथ अध्यक्ष) रामसेवक पाल (पूर्व मंडल अध्यक्ष पि.मो.) सोती विश्वकर्मा (पूर्व शक्ति केंद्र संयोजक) राकेश सिंह (सक्रिय सदस्य) विनय कुमार सिंह उर्फ ‘बून’ (बूथ अध्यक्ष) आशिष सिंह पटेल, जंग बहादुर मौर्या (पूर्व बूथ अध्यक्ष) आदि उपस्थित रहे।