सिंगरौली NH-39 पर हुआ बड़ा सड़क हादसा
सिंगरौली जिले के NH-39 मार्ग पर आज फिर हुआ बड़ा सड़क हादसा ,,, ये हादसा जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोगनी स्थित खाखन पुल के पास सिंगरौली से सीधी की ओर जा रहा कोयला लोड ट्रक दो बाइक सवारों से टकरा गया।
इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया वहीं टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन के अंदर फंस गया। चालक को बाहर निकालने के लिए मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जहां स्थानीय ग्रामीण भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने की सूचना है।
घायलों की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई जारी है।




