राजदीप महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

21

राजदीप महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

 

 

मिर्जापुर। राजदीप महाविद्यालय, कैलहट, मीरजापुर में प्रातः 06:00 बजे योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो० नीलम सिंह के द्वारा भारत मां एवं सरस्वती मां के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ किया गया। प्रो० नीलम सिंह ने कहा कि स्थिरसुखमासनम् अर्थात जिस स्थिति में हम सुख पूर्वक रह सके उसे हम आसन कहते हैं। योग शरीर, श्वास एवं मन को जोड़ने की प्राचीन पद्धति है और योग का फल 90 दिन बाद मिलता है। स्वागत भाषण में महाविद्यालय के प्रबंधक ई० राज बहादुर सिंह द्वारा सभी का स्वागत करते हुए योग के विषय में बताया।इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में तुलसी के पौधे का रोपण ई० राजबहादुर सिंह व डॉ.राजेश कुमार द्वारा किया गया।एकल अभियान गतिविधि विभाग आरोग्य शिक्षा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ० राजेश कुमार , संभाग आरोग्य शिक्षा प्रभारी, पूर्वी उत्तर प्रदेश, रीता जी संभाग महिला प्रमुख, रामनरेश जी अंचल अभियान प्रमुख चुनारगढ़, गतिविधि प्रमुख अशोक जी, प्रशिक्षण प्रमुख माया शंकर जी एवं चन्द्रकला जी एवं योगाचार्य कैलाश योगी द्वारा प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम समाप्ति पर महाविद्यालय द्वारा सभी को जल पान कराया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप लक्ष्मन सिंह, बलवंत मौर्या , सावित्री मौर्या, कालिंदी सिंह , राज गौरव सिंह, बी०एड्० विभागाध्यक्ष डा० संजय पाण्डेय, डा० चन्द्रशेखर सिंह, डा०आरसी मिश्रा, अनीता सिंह आदि उपस्थित रहे।