मिर्जापुर में ‘हर घर जल’ योजना हो रहे फेल। दर्जनों ग्रामीण योजना पर उठा रहे सवाल।

13

मिर्जापुर में ‘हर घर जल’ योजना हो रहे फेल। दर्जनों ग्रामीण योजना पर उठा रहे सवाल।

राजगढ़/मिर्जापुर। सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाएं में एक महत्वपूर्ण योजना “हर घर जल योजना” है । जैसा कि आपको बता दे कि इस भीषण गर्मी में ग्रामीण इलाकों में नलों में नहीं आ रहे पानी से ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं।

जनपद के राजगढ़ क्षेत्र में धरातल पर फेल हो रही हर घर जल नल योजना। वहीं पर क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कई गांव में नहीं पहुंच पा रही है नलों में पानी।

राजगढ़ ब्लॉक के ग्राम सभा नुनौटी में नहीं आ रही हर घर जल नल योजना के तहत नलों में पानी। वहीं पर इस समस्या से समाधान पाने के लिए बार-बार विभागीय कर्मचारियों को सूचना देने पर भी समस्या का समाधान न होने पर दर्जनों ग्रामीण जिला मुख्यालय पर पहुंचकर लगाई गुहार। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सोपा शिकायत पत्र। ग्रामीणों ने शिकायत पत्र में दर्शाया कि जल जीवन मिशन के पाइप लाइन नल कनेक्शन होने के बावजूद भी निमित्त रूप से ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है इस भीषण गर्मी में बुजुर्ग महिलाओं को नलों में पानी नहीं आने से दूर कुएं से पानी लाना पा रहा है। बच्चों को दूध दराज जल स्रोतों जैसे तालाबों में कपड़ा धोने एवं नहाने के लिए जाना पड़ रहा है जिसमें पशु भी पानी पीने के लिए जाती हैं।