जलापूर्ति बाधाओ के निस्तारण के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक। 

69

जलापूर्ति बाधाओ के निस्तारण के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक। 

 

रोहित कुमार की खास रिपोर्ट।

 

 

जिला मिर्जापुर। जनपद में कई दिनों से जलापूर्ति बाधाएं निरंतर हो रही थी। जिससे पेयजल प्रतिपूर्ति में कमी आने से परेशानियां हो रही थी जिसको देखते हुए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में पेयजल से संबंधित सभी समस्याओं का निस्तारण करने के लिए बैठक की गई। वहीं पर बैठक में पेयजल योजनाओं की नियमित जलापूर्ति में विभिन्न बाधाओ को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिए। वहीं पर जिलाधिकारी ने हर घर जल योजना अंतर्गत कार्य करने वाले एजेंसियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किन्हीं कारणों से क्षतिग्रस्त हुए पाइप लाइनों को दुरुस्त करते हुए जलापूर्ति जल्द से जल्द सुनिश्चित कराएं और इस भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या किसी को ना हो इसको देखते हुए समय समय पर देख-देख करते रहें।