खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

35

 

कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया ने आज सुबह जांच के दौरान अवैध रूप से परिवहन करते पाए जाने पर ट्रेक्टर वाहन महिन्द्रा कंपनी का बिना नंबर को जप्त कर पुलिस चौकी बंधौरा में तथा रेत का अधिक अवैध परिवहन करने पर डंफर क्रमांक MP66H1438 को जप्त कर पुलिस चौकी शासन में सुरक्षित खड़ा कराया गया है वाहन मे खनिज नियमों के तहत् अग्रिम नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। वही खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल ने जानकारी देते हुए वताया की इस प्रकार की कार्यवाही आंगे भी जारी रहेगी